विज्ञापन

भारत में Apple Pay लॉन्‍च... पेटीएम, गूगल पे, फोनपे के बीच ग्राहकों को नया ऑप्‍शन लेकिन बिना OTP के पेमेंट कितना सुरक्षित?

Apple Pay भारत में लॉन्च हो गया है. जानिए iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स कैसे पेमेंट कर सकेंगे और कौन से Axis Bank कार्ड फिलहाल सपोर्टेड हैं.

भारत में Apple Pay लॉन्‍च... पेटीएम, गूगल पे, फोनपे के बीच ग्राहकों को नया ऑप्‍शन लेकिन बिना OTP के पेमेंट कितना सुरक्षित?
आ गया Apple Pay
Source: NDTV Graphics/Canva

देश के डिजिटल पेमेंट बाजार में Apple Pay की एंट्री हो गई है. दिग्‍गज टेक कंपनी Apple ने आज बुधवार, 30 सितंबर को भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस लॉन्च कर दी. अब भारत में iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स Apple Pay के जरिए पेमेंट कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, जल्द ही मैक पर भी इसका सपोर्ट मिलेगा.

कंपनी ने अपना पहला पार्टनर बैंक, Axis Bank को बनाया है. फिलहाल Axis बैंक के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड यूजर्स अपने कार्ड को Apple Pay में ऐड करके पेमेंट कर सकते हैं.

Apple के मुताबिक, इसका इस्तेमाल भारत में हजारों दुकानों पर और उन जगहों पर किया जा सकेगा जहां NFC ट्रांजेक्शन स्वीकार किया जाता है.

बिना PIN और OTP के पेमेंट कितना सुरक्षित?

Apple Pay के जरिए यूजर्स दुकानों के साथ-साथ ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी पेमेंट कर सकेंगे. चेकआउट के समय बार-बार कार्ड की जानकारी डालने, PIN टाइप करने या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी.

Apple की वाइस प्रेसिडेंट, Apple Pay और Apple Wallet जेनिफर बेली ने कहा कि भारत डिजिटल रूप से समझदार आबादी वाला देश है और यहां लोग कैशलेस पेमेंट के साथ सुरक्षा और प्राइवेसी के ऊंचे मानकों की उम्मीद करते हैं.

कंपनी के मुताबिक, दुकान पर पेमेंट के लिए यूजर को बिना किसी अतिरिक्त ऐप के सिर्फ टैप करके ट्रांजेक्शन करने की सुविधा मिलेगी.

डिवाइस में स्टोर नहीं होगी कार्ड की डिटेल

कंपनी ने Apple Pay की सुरक्षा को लेकर बताया है कि जब ग्राहक अपने कार्ड से पेमेंट करते हैं तो असली कार्ड नंबर न तो डिवाइस में स्टोर होता है और न ही एप्‍पल के सर्वर पर. इसे मर्चेंट के साथ भी शेयर नहीं किया जाता.

इसके बजाय एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर बनाया जाता है. इसे एन्क्रिप्ट करके डिवाइस के सिक्योर एलिमेंट में सुरक्षित रखा जाता है. ये एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड सर्टिफाइड चिप है, जिसे पेमेंट से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है.

Apple के मुताबिक, वो ऐसी ट्रांजेक्शन जानकारी स्टोर नहीं करता जिसे यूजर से जोड़ा जा सके. पेमेंट की जानकारी यूजर, मर्चेंट और बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था के बीच रहती है.

iPhone खो जाए तो पेमेंट भी कर सकते हैं बंद

अगर iPhone खो जाता है या चोरी हो जाता है तो यूजर Find My ऐप की मदद से डिवाइस को ढूंढ, लॉक या उस डिवाइस से पेमेंट को सस्पेंड कर सकता है.

Apple Pay में कार्ड ऐड करने के बाद यूजर तुरंत पेमेंट शुरू कर सकता है.

Apple Pay में कार्ड कैसे ऐड करें?

Axis Bank के ग्राहक अपने कार्ड को Axis Bank ऐप के लेटेस्ट वर्जन के जरिए सीधे Apple Wallet में ऐड कर सकते हैं.

दूसरा तरीका iPhone पर Wallet ऐप खोलना, फिर प्लस के निशान पर टैप करना और स्क्रीन पर दिए स्टेप्स को फॉलो करना है.

कार्ड Apple डिवाइस में ऐड होते ही यूजर Apple Pay का इस्तेमाल शुरू कर सकता है.

कार्ड के रिवॉर्ड्स भी मिलते रहेंगे

Apple के मुताबिक Apple Pay इस्तेमाल करने पर यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और दूसरे फायदे मिलते रहेंगे.

लॉन्च के समय Apple Pay भारत में लाखों मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा. इनमें Apple Store भी शामिल हैं.

Axis Bank के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि Apple Pay की शुरुआत Mastercard और Visa नेटवर्क पर बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देती है.

Mastercard के प्रेसिडेंट, इंडिया और साउथ एशिया गौतम अग्रवाल और Visa के ग्रुप कंट्री मैनेजर, इंडिया और साउथ एशिया सुरेश सेठी ने भी भारत में Apple Pay की शुरुआत को डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिहाज से अहम बताया.

90 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है Apple Pay

Apple के मुताबिक, Apple Pay फिलहाल 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है.

भारत में लॉन्च के साथ अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स को कार्ड से पेमेंट करने का एक और डिजिटल विकल्प मिल गया है.

यह भी पढ़ें : 'पत्‍थर पर उगाए फूल' तो 3D प्रिंटिंग से बना दिया सपनों का घर, NDTV युवा कॉन्‍क्‍लेव में दीपक-अंकिता की कहानी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Pay, Apple Pay Axis Bank, Apple Pay Cash Feature, Apple Pay Credit Cards India, Apple Pay India Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com