विज्ञापन

आज आ रहे हैं Xiaomi 17T और 17T Pro, जानिए कीमत से फीचर्स तक सबकुछ

Xiaomi 17T की कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. यह कीमत Xiaomi 17 से कम रहने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है.

आज आ रहे हैं Xiaomi 17T और 17T Pro, जानिए कीमत से फीचर्स तक सबकुछ
Xiaomi 17T और 17T Pro आज होंगे लॉन्च

Xiaomi आज अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि Xiaomi करीब 4 साल बाद अपनी पॉपुलर T सीरीज को भारत में वापस ला रही है. Xiaomi 17T भारत में 4 जून 2026 को लॉन्च होगा. इस बार भी Xiaomi 17T सीरीज में प्रीमियम डिजाइन, Leica कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

कहां देख सकते हैं लॉन्च इवेंट?

Xiaomi 17T और 17T Pro का ग्लोबल लॉन्च इवेंट आज शाम 5:30 बजे शुरू होगा. कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी. यूजर्स इसे Xiaomi की वेबसाइट और YouTube चैनल पर देख सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रीमियम डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले

टीजर से पता चलता है कि Xiaomi 17T सीरीज का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Xiaomi 17 जैसा हो सकता है. दोनों फोन्स में बड़ा स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें चार गोल कटआउट दिए जा सकते हैं. कैमरा मॉड्यूल पर Leica ब्रांडिंग भी दिखाई दे रही है, जिससे साफ है कि कंपनी कैमरा क्वालिटी पर खास ध्यान दे रही है.

फोन में प्रीमियम एल्यूमिनियम फ्रेम मिलने की उम्मीद है, जिससे इसका लुक और फील काफी शानदार हो सकता है.

लीक्स के अनुसार Xiaomi 17T में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. वहीं, Xiaomi 17T Pro में इससे बड़ा 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.

कलर ऑप्शन की बात करें तो Xiaomi 17T Violet रंग में और 17T Pro Deep Blue फिनिश में लॉन्च हो सकता है.

8,000 कर्मचारियों को निकालने के बाद अब ये है Mark Zuckerberg का अगला प्लान

Leica कैमरा होगा सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi 17T सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा सिस्टम माना जा रहा है. कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों फोन्स में Leica 5x Telephoto कैमरा मिलेगा, जो 120x AI Ultra Zoom सपोर्ट करेगा.

लीक्स के अनुसार Xiaomi 17T में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. इसमें दो 50 मेगापिक्सल सेंसर हो सकते हैं, जिनमें Main और Telephoto कैमरा शामिल होगा. इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का Ultrawide कैमरा भी दिया जा सकता है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. Xiaomi 17T Pro में भी लगभग इसी तरह का कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है.

दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी

Xiaomi ने पुष्टि की है कि Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलेगा. वहीं Xiaomi 17T Pro में नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगा. Xiaomi 17T में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 67W Wired Fast Charging सपोर्ट करेगी. वहीं Xiaomi 17T Pro में और भी बड़ी 7,000mAh बैटरी दी जाएगी.

कंपनी का दावा है कि Xiaomi 17T Pro एक बार चार्ज होने पर लगातार 9.5 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे Heavy Users के लिए शानदार विकल्प बना सकती है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T की कीमत भारत में लगभग 60,000 रुपये के आस-पास हो सकती है. यह कीमत Xiaomi 17 से कम रहने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com