विज्ञापन

दमदार कैमरा और सुपरफास्ट परफॉरमेंस: Xiaomi 17T की भारत में एंट्री, इन खूबियों से होगा लैस

Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है. यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है.

दमदार कैमरा और सुपरफास्ट परफॉरमेंस: Xiaomi 17T की भारत में एंट्री, इन खूबियों से होगा लैस
Xiaomi 17T की भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi 17T को लॉन्च करने की तैयारी तेज कर दी है. Xiaomi 17T को Xiaomi 17T Pro के साथ 28 मई को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. वहीं, भारत में  Xiaomi 17T की लॉन्चिंग 4 जून को होगी. अभी इस सीरीज में पहले से Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max, Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 Max जैसे स्मार्टफोन मौजूद हैं. अब Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के आने के बाद इस सीरीज में कुल 7 डिवाइस हो जाएंगे. हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17T Pro भारत में लॉन्च नहीं हो सकता, लेकिन Xiaomi 17T भारतीय यूजर्स के लिए जल्द उपलब्ध होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Xiaomi 17T में कैमरा और फोटोग्राफी पर खास ध्यान दिया गया है. Xiaomi अपनी Leica ब्रांडिंग के साथ कैमरा क्वालिटी को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकती है. फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें दो 50-मेगापिक्सल सेंसर और एक 12-मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. 

डिस्प्ले और डिजाइन हो सकता है प्रीमियम

लीक्स के अनुसार Xiaomi 17T में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. इससे स्क्रीन स्मूद और शानदार विजुअल अनुभव दे सकती है. डिजाइन की बात करें तो यह फोन स्टैंडर्ड Xiaomi 17 जैसा दिख सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

दमदार प्रोसेसर से मिलेगा तेज परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है. यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. अगर यह चिपसेट मिलता है तो फोन मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के बीच मजबूत विकल्प बन सकता है.

फोन में 6500mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकती है. Xiaomi 17 में 6330mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई थी, जबकि चीन मॉडल में 7000mAh बैटरी थी. इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स थे. हालांकि Xiaomi 17T में ये फीचर्स मिलेंगे या नहीं, इसकी पुष्टि लॉन्च के समय होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com