विज्ञापन

ट्रंप और मस्क के आसपास वेटर बनकर घूम रही थी चीनी सेना की खूंखार एजेंट?

China Spy on Elon Musk: ब्लॉगर जेनिफर जेंग का संगीन आरोप- चीन ने डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की जासूसी की. वहां एक ऐसी वेटर मौजूद थी जो असल में सेना की मेजर है.

ट्रंप और मस्क के आसपास वेटर बनकर घूम रही थी चीनी सेना की खूंखार एजेंट?
China Spy on Elon Musk: क्या चीन में एलन मस्क की जासूसी हो रही थी

क्या चीन ने डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान जासूसी की? क्या बीजिंग के आलीशान सरकारी डिनर में खाना परोसने वाले लोग असल में चीनी सेना के अधिकारी थे? एक ब्लॉगर के दावों ने सोशल मीडिया पर बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया है. दावा किया गया है कि ट्रंप के साथ गए एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ी एक वेट्रेस कोई आम महिला नहीं, बल्कि चीन की सेना की अधिकारी थी. इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि उसके कपड़ों के अंदर हथियार तक हो सकता था. 

क्या है पूरा मामला?

स्वतंत्र ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की जासूसी की. जेनिफर जेंग ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया कि चीन ने विदेशी नेताओं और टेक कंपनियों के बड़े अधिकारियों पर नजर रखने के लिए भेष बदलकर लोगों को तैनात किया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजिंग में आयोजित डिनर के दौरान अरबपति एलन मस्क के ठीक पीछे खड़ी एक सर्वर (वेटर) असल में चीन की सेना की सक्रिय अधिकारी थी, जिसे कई सम्मान मिल चुके हैं. यह पहली बार नहीं है जब जेनिफर जेंग ने चीन पर जासूसी के आरोप लगाए हों. 2023 में उन्होंने दावा किया था कि कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी यानी CCP की भूमिका हो सकती है.

उनके मुताबिक, चीन का मकसद भारत को फंसाना और भारत व पश्चिमी देशों के बीच तनाव पैदा करना था.

जासूसी को लेकर जेंग का दावा

जेनिफर जेंग ने CCP के डीनर की दो वेटर की तस्वीर शेयर की. उन्होंने दावा किया कि चीनी सोशल मीडिया पर उन्हीं महिलाओं की “यूनिफॉर्म वाली तस्वीरें” वायरल हो रही हैं. बाद की एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि एलन मस्क के पीछे खड़ी वेट्रेस मेजर चेंग चेंग थी. जेंग के मुताबिक, मेजर चेंग चेंग चीन की सेना की एक खास बटालियन की कमांडर हैं और उन्होंने चीन के सैन्य समारोहों के लिए ऑपरेशन मैनुअल तैयार करने में भी मदद की थी.

एक और पोस्ट में जेंग ने लिखा, “मुझे लगता है कि चेंग चेंग की लाल ड्रेस के नीचे बंदूक या ऐसा कुछ था.” NDTV इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका. चीन सरकार ने भी इन खास आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की रणनीतियां चीन के पुराने तरीकों से मेल खाती हैं.

सुरक्षा विशेषज्ञ लंबे समय से कहते रहे हैं कि चीन पर पश्चिमी देशों को निशाना बनाने के लिए गुप्त एजेंट इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं. पहले भी कैलिफोर्निया में अमेरिकी नेताओं को निशाना बनाने वाली फांग फांग मामले जैसी कथित “हनीट्रैप” घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा पश्चिमी खुफिया एजेंसियां कई बार चेतावनी दे चुकी हैं कि चीन के सरकारी लोग आम लोगों का रूप लेकर टेक कंपनियों और राजनयिक हलकों में घुसपैठ करते हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में भी 'कॉकरोच' का क्रेज, हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर बना रहा पार्टी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US China News, Elon Musk, Donald Trump China Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com