विज्ञापन

चीनी जासूस Alice Huang के हुस्न के जाल में कैसे फंस गए Nvidia के CEO? जानें इनसाइड स्टोरी

Jensen Huang Nvidia Scandal: टेक जगत में भूचाल आ गया है. दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप कंपनी Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने माना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है.

चीनी जासूस Alice Huang के हुस्न के जाल में कैसे फंस गए Nvidia के CEO? जानें इनसाइड स्टोरी
कौन है चीनी महिला जासूस Alice Huang?
X/ Mario Nawfal

टेक इंडस्ट्री के सबसे फावरफुल चेहरों में से एक और Nvidia के सीईओ Jensen Huang ने अपनी पत्नी को धोखा देने की बात स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. रविवार को कंपनी के कर्मचारियों को भेजे गए एक इमोशनल ईमेल में Jensen ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगते हुए प्राइवेसी की अपील की है. हालांकि, ये मामला केवल एक निजी अफेयर का नहीं है, बल्कि इसके तार अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, चीनी जासूसी और करीब 4.8 बिलियन डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के Nvidia चिप्स के अनऑथोराइज्ड ट्रांजैक्शन से जुड़े हैं. इस खुलासे के बाद पूरे टेक जगत में भूचाल आ गया है.

The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, जेन्सेन ने जिस महिला के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया है, उसका नाम Alice Huang है. हालांकि, दोनों का सरनेम एक ही है, लेकिन वे आपस में रिश्तेदार नहीं हैं. ये दोनों पहली बार जून 2024 में ताइपे के एक बार में साथ देखे गए थे, जिसकी तस्वीर लिंक्डइन पर भी सामने आई थी. लेकिन असली विवाद तब शुरू हुआ जब एलिस द्वारा चलाई जा रही एक कंपनी ने अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताते हुए Nvidia के सबसे एडवांस AI चिप्स खरीदना शुरू किया, जिसके बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए.

Alice Huang चीन के लिए कर रही थी जासूसी?

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि Alice Huang असल में चीन की सरकार के लिए काम कर रही थीं और Nvidia के सीईओ से मिली सीक्रेट जानकारियां बीजिंग पहुंचा रही थीं. क्लासिफाइड मेमो के अनुसार, चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी (MSS) ने एलिस को खास तौर पर Jensen Huang के करीब जाने और Nvidia के एडवांस चिप्स को चीन में बेचने की नीतियों को प्रभावित करने के लिए तैयार किया था. हालांकि, एलिस की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है.

Alice Huang के करियर रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो वे काफी रहस्यमयी रही हैं. उनके चीनी प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने हुनान टीवी और सरकारी मीडिया CCTV में काम किया था, लेकिन उन संस्थानों ने ऐसी किसी महिला के वहां होने से इनकार किया है. बाद में वे सिंगापुर की एक मोबाइल गेमिंग कंपनी 7Road International में शामिल हुईं, जिसका नाम बदलकर मार्च 2023 में मेगास्पीड कर दिया गया और एलिस इसकी मैनेजिंग डायरेक्टर बन गईं. इसके बाद वे ताइपे में सीधे Jensen Huang के साथ उठने-बैठने लगीं और उनके इसी कनेक्शन का इस्तेमाल कर उनके ग्रुप ने चीनी सैन्य और एआई डेटा सेंटर्स के लिए भारी फंड जुटाना शुरू कर दिया.

चिप चोरी का $4.8 बिलियन का खेल

मेगास्पीड ने साल 2024 की शुरुआत में मलेशिया में अपनी एक सहयोगी कंपनी Speedmatrix बनाई. ट्रेड रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस मलेशियाई कंपनी ने जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच Nvidia चिप्स वाले कम से कम 4.8 बिलियन डॉलर के एडवांस AI इक्विपमेंट्स खरीदे.

इसके जरिए हैकर्स और चीनी कंपनियां सीधे विदेशों में लगे Nvidia हार्डवेयर को रेंट पर लेकर AI का इस्तेमाल कर रही थीं, जिससे उन्हें इन प्रतिबंधित चिप्स को चीन ले जाने की भी जरूरत नहीं थी. अमेरिकी जांच एजेंसियों को शक है कि इनमें से कई कीमती सुपर-चिप्स को अवैध रूप से चीन भी भेजा गया है. हालांकि, Nvidia का कहना है कि उसने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है, लेकिन इस विवाद के सामने आने के बाद कंपनी ने मेगास्पीड को अपने प्रेफर्ड क्लाउड पार्टनर की लिस्ट से बाहर कर दिया है.

अमेरिकी सरकार और डोनाल्ड ट्रंप को थी जानकारी

Alice Huang की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी (टैपिंग) के दौरान अमेरिकी एजेंसियों को पता चला कि वे लगातार एक अमेरिकी नागरिक से संपर्क में थीं, जिसका नाम बाद में सामने आया और वो शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद Jensen Huang थे. इस पूरे मामले की जानकारी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी करीब एक साल पहले दी गई थी, लेकिन उन्होंने Nvidia की बड़ी सेल्स प्रभावित न होने और शेयर बाजार में हड़कंप मचने के डर से कोई एक्शन नहीं लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, Jensen Huang को इस बात की कोई भनक नहीं थी कि एलिस असल में चीन की जासूस थीं. लेकिन बाद में ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने इस पर सवाल उठाए कि जेन्सेन इतने अनजान कैसे रह सकते थे. इसके बावजूद, जेन्सेन ट्रंप के काफी करीबी बने रहे और Nvidia ने ट्रंप के फंड्स में करीब 20 मिलियन डॉलर का दान भी दिया था, जिसके चलते चीन पर कड़े प्रतिबंध लगाने की नीतियां कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई थीं.

अफेयर कबूल करते हुए Jensen Huang का पत्र

जब 29 अक्टूबर को पहली बार ये खबर छपी, तो Nvidia और जेन्सेन ने इसे एक सामान्य ग्राहक-डीलर संबंध बताया था. लेकिन बढ़ते दबाव के बाद Nvidia के बोर्ड ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने का फैसला किया है. इसके बाद रविवार को जेन्सेन ने अपने कर्मचारियों को ईमेल भेजा.

मेरे Nvidia सहयोगियों, मैं अपने परिवार और आप सभी से माफी मांगता हूं. मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा. मेरे इस कदम ने मेरी पत्नी और बच्चों को गहरी ठेस पहुंचाई है. मैंने जो किया उसका कोई बहाना नहीं है और मुझे इसका बेहद अफसोस है. अग्रणी कंपनी Nvidia का नेतृत्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है, लेकिन मैं अपनी जिम्मेदारियों पर खरा नहीं उतर पाया. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जो चिंताएं मीडिया रिपोर्ट्स में उठाई गई हैं, उसके लिए Nvidia के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है. मैं इस जांच का पूरा समर्थन करता हूं और इसमें पूरा सहयोग करूंगा. मैं अपने देश और अपनी कंपनी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. मेरी इस गलती में मेरे परिवार का कोई हाथ नहीं है, इसलिए कृपया उन्हें प्राइवेसी दें.

---जेन्सेन

बीजिंग के दूतावास ने इन सभी जासूसी के आरोपों को "बेबुनियाद और झूठा" बताया है. सिंगापुर सरकार ने भी उन दावों को खारिज किया है कि सिंगापुर की पुलिस एलिस को चीनी एजेंट मानकर जांच कर रही थी, हालांकि उन्होंने मेगास्पीड के खिलाफ एक अलग वित्तीय जांच की पुष्टि की है. इस बीच, अमेरिकी कांग्रेस ने Jensen Huang को 18 नवंबर को होने वाली ब्रीफिंग के लिए समन भेजा है, जहां उन्हें इन गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे.

यह भी पढ़ें | पत्नी को धोखा दिया... AI चिप की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia के मालिक का कबूलनामा, चीनी जासूस से अफेयर पर बैठी जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jensen Huang, Nvidia, Jensen Huang NVIDIA, Donald Trump, Jensen Huang AI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com