सोशल मीडिया और मैसेजिंग की दुनिया की बड़ी कंपनी Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए Paid Plus Subscription Plans लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसके साथ नए 'Meta One' प्लान्स की भी घोषणा की है. यह कदम दिखाता है कि Meta अब केवल विज्ञापनों से कमाई करने पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि Subscription Model को भी तेजी से बढ़ा रही है.
अब यूजर्स को Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus जैसे नए प्रीमियम प्लान्स मिलेंगे, जिनमें कई एडवांस फीचर्स और एक्सक्लूसिव टूल्स दिए जाएंगे. Meta का कहना है कि ये फीचर्स उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया और AI टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

कितनी होगी इन Plus Plans की कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति महीने रखी गई है. वहीं, WhatsApp Plus के लिए यूजर्स को 2.99 डॉलर यानी लगभग 290 रुपये प्रति महीने खर्च करने होंगे.
हालांकि भारत में इन प्लान्स की ऑफिशियल कीमत अभी सामने नहीं आई है. Meta आने वाले समय में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से और भी Premium Plans लॉन्च कर सकती है.
Instagram Plus में मिलेंगे खास फीचर्स
Instagram Plus यूजर्स को कई नए और मजेदार फीचर्स मिलने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अब यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी Story को कितने लोगों ने दोबारा देखा. इसके अलावा Close Friends Feature से आगे बढ़कर Unlimited Story Audience Lists बनाने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर्स अलग-अलग लोगों के लिए अलग Audience Groups बना पाएंगे. एक और दिलचस्प फीचर यह है कि यूजर्स किसी की Story को Secret तरीके से देख सकेंगे और उनका नाम Viewer List में दिखाई नहीं देगा.
Instagram Plus में यूजर्स अपनी Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक भी रख पाएंगे. साथ ही हर हफ्ते एक Story को Spotlight करने का ऑप्शन मिलेगा ताकि उसे ज्यादा Visibility मिल सके.

प्रोफाइल और Reactions होंगे ज्यादा Stylish
Meta Instagram Plus में कई Cosmetic Upgrades भी दे रही है. इसमें Animated 'Super Heart' Reactions, Custom App Icons और Bio के लिए Special Fonts जैसे फीचर्स शामिल हैं. यूजर्स अपने Profile पर ज्यादा Pins भी लगा पाएंगे. यानी Meta अब Instagram को ज्यादा Personalized और Premium बनाने की दिशा में काम कर रही है.
WhatsApp का नया 'Spoiler' फीचर: बिना टैप किए कोई नहीं पढ़ पाएगा आपका सीक्रेट मैसेज
WhatsApp Plus में मिलेगा नया Messaging Experience
WhatsApp Plus प्लान में Messaging Personalisation पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. WhatsApp Plus यूजर्स को Custom Themes, अलग-अलग Ringtones और Premium Stickers मिलेंगे. इसके अलावा ज्यादा Pinned Chats और Advanced List Customisation Tools भी दिए जाएंगे. Meta का कहना है कि आने वाले समय में WhatsApp में और भी 'Fun Features' जोड़े जाएंगे ताकि चैटिंग अनुभव और बेहतर हो सके.
Meta ने साफ किया है कि ये नए Plus Subscription Plans उसके पहले से मौजूद Meta Verified Service से अलग हैं. Meta Verified एक Paid Verification Service है जिसमें यूजर्स को Identity Verification, Fake Account Protection और Customer Support जैसी सुविधाएं मिलती हैं. जबकि नए Plus Plans मुख्य रूप से Premium Features और बेहतर User Experience पर फोकस करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं