One House Two States India: सोचिए कैसा हो अगर आपको खाना पकाने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जाना पड़े और सोने के लिए वापस अपने राज्य में आना पड़े. जानकर हैरानी होना लाजिमी है, लेकिन भारत में एक ऐसा अनोखा घर मौजूद है जो दो राज्यों की सीमा के बिल्कुल बीचोंबीच स्थित है. दरअसल, भारत के जीवरगाडा (महाराजगुड़ा) गांव में रहने वाले पवार परिवार के साथ रोज ऐसा ही होता है. उनके घर के ठीक बीचों बीच से दो राज्यों की सीमा गुजरती है. दीवार पर बाकायदा एक तरफ महाराष्ट्र और दूसरी तरफ तेलंगाना लिखा हुआ है. महाराष्ट्र और तेलंगाना की सीमा पर बसा ये एकमात्र घर हर किसी को हैरान कर देता है.
ये भी पढ़ें:-'मेरे जाने के बाद मां की बात मानना, बहनों को ख्याल रखना', कैंसर से जूझ रहे पिता ने 7 साल के बेटे को सौंपी घर की जिम्मेदारी
किचन तेलंगाना में और बेडरूम महाराष्ट्र में (Kitchen in Telangana and Bedroom in Maharashtra)
क्या आपने कभी किसी ऐसे घर के बारे में सुना या देखा है, जिसकी किचन एक राज्य में है और बेडरूम दूसरे राज्य में? वायरल हो रहे एक वीडियो में बताया गया है कि, 1969 में हुए एक सर्वे के बाद खींची गई सीमा ने इस एक ही परिवार को दो अलग-अलग राज्यों का नागरिक बना दिया है. वीडियो के मुताबिक, ये मामला उस दौर से शुरू होता है जब हैदराबाद स्टेट का पुनर्गठन हो रहा था. 1956 में भाषा के आधार पर राज्यों के बंटवारे के बाद 1960 में महाराष्ट्र बना. असली मोड़ 1969 में तब आया जब सीमा का सर्वे कराया गया. अधिकारियों ने जब रेखा खींची तो वो पवार परिवार के मकान के बीचों बीच से होकर गुजरी.
दोनों राज्यों से मिलती हैं सरकारी सुविधाएं (Benefits and Services Received from Both States)
दिलचस्प की बात ये है कि, इस परिवार के सदस्य दो अलग-अलग राज्यों के निवासी माने जाते हैं. उन्हें महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों की योजनाओं का लाभ मिलता है. कमाल की बात है कि, परिवार के पास दोनों राज्यों के अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स और टैक्स बिल भी हैं.
ये भी पढ़ें:-100 साल पुराने घर में सीढ़ी के नीचे मिला पुराना पेंट का बदबूदार डिब्बा, खोला तो चौंक उठा कपल
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं