विज्ञापन

WhatsApp Plus हुआ लॉन्च, सिर्फ इन यूजर को मिलेगा प्रीमियम WhatsApp एक्सपीरियंस

WhatsApp Plus के साथ यूजर्स को कई नए प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं. सबसे बड़ा बदलाव ऐप के डिजाइन में देखने को मिलेगा.

WhatsApp Plus हुआ लॉन्च, सिर्फ  इन यूजर को मिलेगा प्रीमियम WhatsApp एक्सपीरियंस
WhatsApp Plus हुआ लॉन्च, अब मिलेगा प्रीमियम WhatsApp एक्सपीरियंस

WhatsApp ने 'WhatsApp Plus' नाम से एक नया पेड सब्सक्रिप्शन शुरू कर दिया है. फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. हालांकि अभी सभी लोग इसे इंस्टॉल या सब्सक्राइब नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कंपनी इसे धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

नई सर्विस का मकसद WhatsApp के लुक और एक्सपीरियंस को ज्यादा पर्सनल और कस्टमाइज्ड बनाना है. यानी अब यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से ऐप का रंग, थीम और कई दूसरे डिजाइन एलिमेंट बदल सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है WhatsApp Plus?

WhatsApp Plus, WhatsApp का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है. हालांकि यह कोई अलग ऐप नहीं है, बल्कि WhatsApp के अंदर मिलने वाला एक नया पेड फीचर है. यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रीमियम प्लान्स की तरह काम करेगा, लेकिन इसमें बड़े बदलाव की जगह ज्यादा फोकस कस्टमाइजेशन और पर्सनलाइजेशन पर रखा गया है.

इसका मतलब यह है कि WhatsApp इस्तेमाल करने का तरीका लगभग पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन ऐप का लुक और फील पूरी तरह बदल जाएगा. यूजर्स अपनी पसंद के रंग, आइकन और थीम चुन सकेंगे. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी पिछले काफी समय से इसके बीटा वर्जन की टेस्टिंग कर रही थी और अब इसे सीमित यूजर्स के लिए जारी किया गया है.

WhatsApp Plus में क्या मिलेगा नया?

WhatsApp Plus के साथ यूजर्स को कई नए प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं. सबसे बड़ा बदलाव ऐप के डिजाइन में देखने को मिलेगा. कंपनी 18 नए Accent Colours दे रही है, जिससे यूजर्स WhatsApp के पारंपरिक हरे रंग को बदल सकेंगे. इसके अलावा 14 अलग-अलग ऐप आइकन भी दिए जाएंगे, जिनमें सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन शामिल होंगे.

इस सब्सक्रिप्शन में प्रीमियम स्टिकर पैक्स भी मिलेंगे, जिनमें एनिमेटेड इफेक्ट्स दिए जाएंगे. यानी चैटिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा मजेदार और आकर्षक हो जाएगा.

इसके अलावा WhatsApp Plus यूजर्स एक साथ 20 चैट्स पिन कर पाएंगे, जबकि सामान्य यूजर्स केवल 3 चैट्स ही पिन कर सकते हैं. इतना ही नहीं, यूजर्स कई चैट्स पर एक साथ एक जैसी थीम, मैसेज टोन और कॉल रिंगटोन भी लागू कर पाएंगे.

 Online Scam में भी मिल सकता है आपका पैसा वापस, जानिए क्या है ये तरीका

WhatsApp Plus में कंपनी 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स भी दे रही है. इनमें Flutter, Tempo, Ripple, Quest, Drum, Murmur, Flux, Meadow, Bubble और Carnival जैसे नए साउंड शामिल हैं. इससे यूजर्स अपने WhatsApp को बाकी लोगों से अलग और ज्यादा प्रीमियम बना सकेंगे.

रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp Plus की कीमत अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है. यूरोप में इसकी कीमत लगभग 2.49 यूरो प्रति महीना बताई जा रही है, जो भारतीय रुपये में करीब 279 रुपये होती है. वहीं, पाकिस्तान में इसकी कीमत लगभग 229 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 77 रुपये प्रति महीना रखी गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com