विज्ञापन

Instagram यूजर्स के लिए आ गया 'Per-Slide Caption' फीचर, अब एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे 7,500 शब्दों का ब्लॉग

Instagram ने कैरोसेल पोस्ट के लिए मोस्ट-डिमांडिंग 'Per-Slide Caption' फीचर रोलआउट किया है. अब यूजर हर स्लाइड के लिए अलग कैप्शन लिखकर एक पोस्ट में 7,500 शब्दों तक का कंटेंट शेयर कर सकते हैं.

Instagram यूजर्स के लिए आ गया 'Per-Slide Caption' फीचर, अब एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे 7,500 शब्दों का ब्लॉग
अब Instagram पर फोटो नहीं, पूरी कहानी दिखेगी

Instagram पर अब तक का सबसे ज्यादा डिमांड किया जाने वाला फीचर रोलआउट कर दिया है. अगर आप एक कंटेंट क्रिएटर हैं या फिर सिर्फ अपनी यादों को दोस्तों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं, तो यह अपडेट आपके बेहद काम आने वाला है. अब इंस्टाग्राम पर एक साथ कई फोटोज (Carousel Post) अपलोड करते समय आपको हर एक फोटो या स्लाइड के लिए अलग से कैप्शन लिखने की आजादी मिलेगी. 

क्या है Instagram का 'पर-स्लाइड कैप्शन' फीचर?

इंस्टाग्राम ने अपने ऑफिशियल क्रिएटर अकाउंट पर एक बेहद छोटे और मजेदार मैसेज "वन टॉगल. दैट्स इट." के साथ इस फीचर की घोषणा की है. इस नए अपडेट के बाद जब आप एक साथ कई तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते हैं, तो आपको हर एक स्लाइड के नीचे उस पर्टिकुलर फोटो से जुड़ा अलग टेक्स्ट लिखने का मौका मिलता है.

एक ही पोस्ट में लिख सकेंगे 7,500 शब्द

इस फीचर के आने से इंस्टाग्राम पर लॉन्ग-फॉर्म राइटिंग यानी बड़े-बड़े आर्टिकल्स लिखने का एक नया ट्रेंड शुरू होने वाला है. इंस्टाग्राम फिलहाल एक कैप्शन में करीब 378 शब्द (2197 कैरेक्टर्स) लिखने की अनुमति देता है. चूंकि इंस्टाग्राम ने कैरोसेल में स्लाइड्स की संख्या को 10 से बढ़ाकर पहले ही 20 कर दिया था, इसलिए अब हर स्लाइड पर अलग कैप्शन लिखने की सुविधा मिलने से आप एक ही पोस्ट में कुल 7,560 शब्दों की पूरी कहानी या ब्लॉग शेयर कर सकते हैं.

इन iPhone में बंद होने वाला है WhatsApp! कहीं आपका iPhone भी तो इस लिस्ट में नहीं? जान लें अभी

कैसे काम करता है यह नया फीचर?

इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान और सिंपल है. जब आप अपनी गैलरी से कई फोटोज सिलेक्ट करके फाइनल पोस्ट स्क्रीन पर पहुंचेंगे, तो जहां मुख्य कैप्शन लिखा जाता है, वहीं आपको 'Per-Slide Caption' का एक टॉगल बटन दिखाई देगा. आपको बस उस बटन को ऑन करना है. इसके बाद आप हर फोटो को स्वाइप करके उसके लिए एक अलग और यूनिक कैप्शन लिख सकते हैं. जब कोई आपकी पोस्ट देखेगा और फोटोज को स्वाइप करेगा, तो नीचे का कैप्शन भी बदलता जाएगा. अगर आप पुराना तरीका ही पसंद करते हैं, तो इस टॉगल को ऑफ रखकर एक कॉमन कैप्शन भी चला सकते हैं.

Instagram Reels में आ रहा है ‘Series' का जादुई बटन, अब क्रिएटर्स की होगी अंधाधुंध कमाई!

क्रिएटर्स और बिजनेस को होगा बंपर फायदा

यह नया अपडेट कंटेंट क्रिएशन की दुनिया को पूरी तरह बदल देगा. फोटो व्लॉगर्स, ट्रैवलर्स और शेफ के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. अब ट्रैवल डायरी पोस्ट करते समय हर शहर की फोटो के नीचे उसकी कहानी लिखी जा सकती है. कुकिंग करने वाले लोग हर स्लाइड की फोटो के साथ उसकी रेसिपी के स्टेप्स लिख सकते हैं. इसके अलावा बिजनेस ब्रांड्स अपनी पहली स्लाइड पर प्रोडक्ट, दूसरी पर फीचर्स और तीसरी पर प्राइस का अलग कैप्शन डालकर अपनी सेल और इंस्टाग्राम एंगेजमेंट को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com