Vivo ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 लॉन्च किया है. बाजार में इस फोन का सीधा मुकाबला कंपनी के अपने ही प्रीमियम फोन्स Vivo V70 और Vivo V70 Elite से हो रहा है. ये तीनों ही स्मार्टफोन्स 60 हजार से 70 हजार रुपये के बजट में आते हैं और इनका सबसे बड़ा फोकस फोटोग्राफी पर है. इन फोन में मशहूर ZEISS ब्रांडिंग वाला कैमरा सिस्टम मिलता है. हालांकि, इन तीनों के बीच फीचर्स के मामले में कई बड़े अंतर हैं जो आपकी पसंद को चेंज सकते हैं. अगर आप भी नया फोन लेना चाहते हैं और इन फोन के बीच कंफ्यूज है तो आपको यहां पर तीनों का कंपेरिजन बता रहे हैं. इससे आपको अपना पसंदीदा फोन चुनने में मदद मिलेगी
डिस्प्ले और डिजाइन का फर्क
स्क्रीन की बात करें तो तीनों ही फोन्स में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है. Vivo ने इन तीनों मॉडल्स में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 2750×1260p रेजोल्यूशन और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. हालांकि, नए Vivo V80 को एक बड़ा फायदा मिलता है क्योंकि इसमें सुपर-स्मूथ 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जबकि V70 सीरीज के दोनों फोन्स 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं. लुक के मामले में जहां सभी फोन्स में ग्लास बैक मिलता है, वहीं V70 Elite को थोड़ा स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें ब्लैक ट्रिम के साथ खास ग्लास फाइबर रियर पैनल का इस्तेमाल किया गया है.

Vivo V80
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की जंग
परफॉर्मेंस के मामले में ये तीनों फोन्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन इनमें लगे चिपसेट काफी अलग हैं.
- Vivo V80 और V70: इन दोनों फोन्स में रोजमर्रा के हैवी टास्क को संभालने के लिए 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड ऑक्टा-कोर Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है.
- Vivo V70 Elite: ये फोन परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे निकल जाता है क्योंकि इसमें कंपनी ने ज्यादा पावरफुल 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जो हैवी गेमिंग के शौकीनों को काफी पसंद आएगा.
इसके अलावा सॉफ्टवेयर की बात करें तो नया Vivo V80 आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 17 पर बेस्ड नए OriginOS 7 पर काम करता है, जबकि V70 सीरीज के दोनों फोन्स एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड पुराने OriginOS 6 के साथ आते हैं.

Vivo V70
बैटरी बैकअप में कौन है बाहुबली?
स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ आज के समय में बहुत मायने रखती है, और इस मामले में नया Vivo V80 साफ तौर पर विनर बनकर उभरता है. इस फोन में कंपनी ने 7,200mAh की दमदार बैटरी दी है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए आसानी से चल सकती है. इसकी तुलना में V70 और V70 Elite में थोड़ी छोटी यानी 6,500mAh की बैटरी मिलती है. हालांकि, चार्जिंग स्पीड के मामले में तीनों फोन्स बिल्कुल बराबर हैं और ये सभी 90W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं.
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के असली किंग

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ये तीनों ही फोन्स किसी वरदान से कम नहीं हैं, क्योंकि इनके कैमरे ZEISS की ऑप्टिक्स तकनीक से लैस हैं. नए Vivo V80 के रियर में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का OIS सपोर्ट करने वाला तीसरा कैमरा मिलता है. लगभग इसी तरह का कैमरा सेटअप आपको V70 और V70 Elite में भी देखने को मिल जाता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी के लिए तीनों ही फोन्स में सामने की तरफ 50MP का धांसू कैमरा दिया गया है.
भारत में कीमत और कलर्स के ऑप्शन्स
अगर आपका बजट थोड़ा टाइट है, तो Vivo V70 आपके लिए सबसे बजट-फ्रेंडली चॉइस साबित होगा. Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 59,999 रुपये (8GB + 256GB) है. वहीं, लेटेस्ट फीचर्स से लैस नया Vivo V80 आपको 62,999 रुपये (8GB + 128GB) में मिलेगा. इस सीरीज का सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल Vivo V70 Elite है, जिसकी शुरुआती कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 66,999 रुपये (8GB + 256GB) लिस्टेड है.
कलर्स के मामले में भी आपको कई शानदार ऑप्शन्स मिलते हैं. नए Vivo V80 को आप स्टेलर ब्लैक, सनराइज एंथम और होराइजन ब्लू कलर्स में खरीद सकते हैं. वहीं, पैशन रेड कलर पूरी V70 सीरीज में कॉमन है. इसके अलावा V70 में लेमन येलो का एक अनोखा शेड मिलता है, जबकि V70 Elite को सैंड बेज और ऑथेंटिक ब्लैक जैसे क्लासी शेड्स में खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें | रिटर्न फ्रॉड का खेल खत्म! आ गया Apple का स्कैनर, iPhone खरीदने वालों के लिए काम की खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं