करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद Vivo अपनी मशहूर 'S' सीरीज को भारत में दोबारा ला रहा है. 2019 में लॉन्च हुए Vivo S1 के बाद अब कंपनी Vivo S2 को बाजार में उतारने की तैयारी में है. हाल ही में सामने आए एक लीक और पोस्टर से इस फोन की लॉन्च डेट, पहली सेल, डिजाइन और फीचर्स सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि इस आने वाले स्मार्टफोन में क्या कुछ खास मिलने वाला है.
साल 2019 में आए Vivo S1 के बाद कंपनी ने S-सीरीज का कोई नया फोन लॉन्च नहीं किया था. लेकिन अब Vivo S2 के जरिए यह सीरीज वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रमोशनल पोस्टर के मुताबिक इस फोन की टैगलाइन 'Vivo S2: Flows Into Your Hands Soon' रखी गई है.
Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को पेश किया जा सकता है. वहीं, इस स्मार्टफोन की पहली सेल 11 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध हो सकता है. साथ ही इसे सैफायर ब्लू, रीगल ब्रोंज और सिल्क व्हाइट जैसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा.
OnePlus N6x की लॉन्च डेट आई सामने! 7,000 mAh की महाबैटरी के साथ आ रहा है OnePlus का ये 5G फोन
X300 FE जैसा प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo S2 का ओवरऑल लुक और डिजाइन काफी हद तक प्रीमियम Vivo X300 FE से मिलता-जुलता होगा. डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाली 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. इसका कर्व्ड डिस्प्ले फोन को एक हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और आरामदायक अहसास देगा.
दमदार प्रोसेसर और कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट मिलने की संभावना है. फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है.
ChatGPT के 10 सीक्रेट्स जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते
क्या होगी कीमत?
लीक के मुताबिक, Vivo S2 की शुरुआती कीमत 40,000 रुपये से कम रखी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं