विज्ञापन

YouTube कभी Monetized नहीं करता ये 3 तरह के चैनल, क्रिएटर्स कभी नहीं कर पाते इससे कमाई

YouTube का साफ कहना है कि अगर किसी वीडियो में कोई नया वैल्यू एड नहीं किया गया है, तो उसे कमाई के योग्य नहीं माना जाएगा.

YouTube कभी Monetized नहीं करता ये 3 तरह के चैनल, क्रिएटर्स कभी नहीं कर पाते इससे कमाई

अगर आपका सपना YouTube से पैसे कमाने का है तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. क्योंकि क्रिएटर कॉन्टेंट तो बना लेते हैं लेकिन वो 'Content Test' पास नहीं कर पाते. क्योंकि जब कोई क्रिएटर YouTube Partner Program के लिए आवेदन करता है, तो YouTube उसकी पूरी प्रोफाइल चेक करता है. इसमें वीडियो के टाइटल, थंबनेल, पॉपुलर वीडियो, कंटेंट की क्वालिटी और ऑरिजिनैलिटी सब शामिल होता है. अगर चैनल सभी नियमों पर खरा उतरता है, तभी उसे विज्ञापन और फैन सपोर्ट से कमाई करने की अनुमति मिलती है.

लेकिन कई बार कुछ गंभीर नियमों के उल्लंघन के कारण चैनल कभी भी मोनेटाइज नहीं हो पाते. आइए जानते हैं वे 3 तरह के चैनल, जिन्हें YouTube कभी मंजूरी नहीं देता.

Latest and Breaking News on NDTV

1. दूसरों के कंटेंट वाला चैनल
सबसे बड़ी गलती होती है दूसरों का कंटेंट बिना बदलाव के दोबारा अपलोड करना. आजकल कई लोग वायरल वीडियो, मीम्स, मूवी क्लिप या गानों को बिना किसी ओरिजिनल एडिट या कमेंट्री के पोस्ट कर देते हैं. YouTube ऐसी वीडियो को 'Carbon Copy' मानता है और इन्हें मोनेटाइज नहीं करता. अगर कोई चैनल सिर्फ अलग-अलग जगह से क्लिप जोड़कर वीडियो बनाता है, मीम्स रीपोस्ट करता है, टीवी शो या फिल्म के सीन अपलोड करता है, या बिना अनुमति के गाने डालता है, तो ऐसे चैनल अक्सर कॉपीराइट स्ट्राइक और डिमोनेटाइजेशन का शिकार हो जाते हैं.

2. एक जैसा कंटेंट बनाने वाले चैनल
दूसरी बड़ी गलती है बार-बार एक जैसा कंटेंट बनाना. अगर किसी चैनल पर सभी वीडियो एक ही तरह के टेम्पलेट, थंबनेल, टाइटल और स्टाइल में होते हैं, तो दर्शकों को फर्क समझ में नहीं आता. YouTube ऐसे चैनल को कम वैल्यू वाला मान सकता है. एक ही वीडियो को अलग-अलग टाइटल और थंबनेल के साथ बार-बार अपलोड करना, लंबे समय तक एक छोटी क्लिप को लूप में चलाना, या एक ही स्लाइड शो टेम्पलेट से दर्जनों वीडियो बनाना भी गलत माना जाता है.

साथ ही, अगर पूरा चैनल सिर्फ AI से ऑटो-जनरेटेड वीडियो पर आधारित है और उसमें कोई ह्यूमन टच नहीं है, तो यह भी समस्या बन सकता है.

3. कम्यूनिटी गाइडलाइन्स तोड़ने वाले चैनल
तीसरी और सबसे गंभीर वजह है YouTube की Community Guidelines का उल्लंघन. YouTube अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए सख्त नियम बनाता है.अगर कोई चैनल स्पैम करता है, गलत जानकारी फैलाता है, नफरत भरी भाषा इस्तेमाल करता है, हिंसा को बढ़ावा देता है या अवैध चीजों को प्रमोट करता है, तो उसे कभी मोनेटाइज नहीं किया जाता. ऐसे चैनल को YouTube सस्पेंड या पूरी तरह बंद भी कर सकता है.

नोट - YouTube का साफ कहना है कि अगर किसी वीडियो में कोई नया वैल्यू एड नहीं किया गया है, तो उसे कमाई के योग्य नहीं माना जाएगा. अगर आप चाहते हैं कि आपका चैनल YouTube Partner Program में शामिल हो, तो हमेशा ओरिजिनल, वैल्यू-एडेड और सुरक्षित कंटेंट बनाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com