विज्ञापन

5वीं बार पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक, पहली पत्नी पायल ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, साथ में दूसरी पत्नी कृतिका ने दिए पोज

पायल मलिक जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसी खुशी के मौके पर कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें अरमान अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का बेबी बंप छुते नजर आ रहे हैं.

5वीं बार पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक, पहली पत्नी पायल ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, साथ में दूसरी पत्नी कृतिका ने दिए पोज
5वीं बार पिता बनने वाले हैं यूट्यूबर अरमान मलिक
नई दिल्ली:

यूट्यूबर Armaan Malik सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहते हैं. हालांकि इस बार वह अपनी पत्नी Payal Malik की प्रेग्नेंसी और उससे जुड़े मैटरनिटी फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल, पायल मलिक जल्द ही अपने चौथे बच्चे को जन्म देने वाली हैं. इसी खुशी के मौके पर कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें अरमान अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का बेबी बंप छुते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है.

चौथी बार मां बनने जा रही हैं पायल मलिक
यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ रहते हैं.  उनकी पहली पत्नी पायल मलिक से उन्हें पहले से तीन बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी से 1 बेटा है.  अब पायल की नई प्रेग्नेंसी के साथ परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है.  

फोटोशूट में नजर आईं दूसरी पत्नी कृतिका मलिक
इस फोटोशूट की एक और खास बात यह रही कि अरमान की दूसरी पत्नी Kritika Malik भी इसमें दिख रही हैं. कृतिका कई तस्वीरों और वीडियोज में पायल के साथ नजर आईं और पूरे परिवार के साथ इस पल को सेलिब्रेट करती दिखीं. अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ अक्सर चर्चा में रहते हैं. दोनों पत्नियां एक-दूसरे के साथ प्रेम से रहती हैं.  दोनों अक्सर साथ में वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं.

सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाइयां
मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह के रोमांटिक फोटोशूट को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं. हालांकि, मलिक परिवार सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल और फैमिली मोमेंट्स को खुलकर शेयर करता है, जिसकी वजह से वे अक्सर चर्चा में बने रहते हैं.

काफी पॉपुलर है मलिक परिवार
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फैमिली व्लॉग्स और लाइफस्टाइल वीडियो को लाखों लोग देखते हैं.   
 

यह भी पढ़ें 

बॉर्डर 2 के गाने पर बोले मनोज मुंतशिर- 'मैं जिंदगी भर कहता रहूंगा कि वो गाना जावेद अख्तर साहब का था'

सलमान खान के साथ डेब्यू के बाद भी जरीन खान को B ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम, बोलीं- ‘स्क्रिप्ट में वो सब नहीं था फिर भी...'

टीवी की ये हाई-पेड एक्ट्रेसेस, नहीं हैं बॉलीवुड हीरोइन्स से कम, एक एपिसोड के लेती हैं लाखों रुपए, तीसरे नंबर वाली फीस जान उड़ जाएंगे होश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youtuber Armaan Malik, Youtuber Armaan Malik Family, Youtuber Armaan Malik Facts, Youtuber Armaan Malik Instagram, Payal Malik Maternity Photoshoot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com