विज्ञापन

नया फोन लेने का प्लान? इस महीने लॉन्च हो रहे ये दमदार मोबाइल, iPhone से OPPO तक शामिल

Upcoming Smartphones September: सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro, iPhone Fold, Infinix Hot 70 Pro, OPPO F35 और AI+ Nova 2 Power 5G जैसे फोन लॉन्च हो सकते हैं. आइए जानते हैं, इनकी संभावित कीमत और फीचर्स.

नया फोन लेने का प्लान? इस महीने लॉन्च हो रहे ये दमदार मोबाइल, iPhone से OPPO तक शामिल
iPhone 18 Pro Leaked Images
Fixed Focus Digital

ये महीना यानी सितंबर स्मार्टफोन लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. इस महीने Apple, Infinix, OPPO और AI+ जैसे ब्रांड नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इस लिस्ट में प्रीमियम फ्लैगशिप फोन से लेकर अफोर्डेबल डिवाइस तक शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इन फोन्स की लिस्ट पर एक नजर जरूर डाल लेनी चाहिए.

Infinix Hot 70 Pro

सितंबर 2026 में भारत में लॉन्च होने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Infinix Hot 70 Pro शामिल है. कंपनी इसे लोअर मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है. इस फोन में बड़े डिस्प्ले, बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स पर फोकस किया जा सकता है. Infinix Hot 70 Pro में 6.76-इंच का LTPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके अलावा ये फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आ सकता है.

Infinix Hot 70 Pro

Infinix Hot 70 Pro

इस फोन में 6000mAh तक की बैटरी और 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. Infinix Hot 70 Pro को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन मार्केट में Philips की एंट्री, दमदार फीचर्स के साथ भारत में नया 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Fold

सितंबर के सबसे बड़े स्मार्टफोन लॉन्च में Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone शामिल हो सकता है. iPhone 18 Pro सीरीज में कई हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है. वहीं, फोल्डेबल iPhone Apple के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव ला सकता है. इसका सीधा मुकाबला Samsung समेत दूसरे फोल्डेबल फोन से होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोल्डेबल iPhone कैमरा व्यूफाइंडर के तौर पर काफी शानदार हो सकता है. हालांकि, इसमें टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की बात भी सामने आई है. फोन की कीमत के हिसाब से ये एक बड़ी कमी साबित हो सकती है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो बेहतर कैमरा फीचर्स के लिए प्रीमियम कीमत देने को तैयार हैं. Apple फोल्डेबल iPhone में Face ID की जगह Touch ID दे सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Fold को 9 सितंबर 2026 को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है. iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत 1.30 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है. फोल्डेबल iPhone की कीमत करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. 

OPPO F35 सीरीज

OPPO की पॉपुलर F-series में OPPO F35 सीरीज की एंट्री भारत में सितंबर में हो सकती है. इस सीरीज में डिजाइन, कैमरा, बैटरी लाइफ और डेली-यूज परफॉर्मेंस पर फोकस किए जाने की उम्मीद है. लीक्स के मुताबिक, इसका Pro मॉडल चीन में लॉन्च हुए OPPO A7 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है. हालांकि, भारतीय मार्केट के हिसाब से इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. 

OPPO A7 Pro Max में 6.78-इंच की AMOLED फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, पावर के लिए इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. OPPO F35 सीरीज के सितंबर 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है.  लीक्स के मुताबिक, OPPO F35 Pro 5G की कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है. वहीं स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 35,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है.

AI+ Nova 2 Power 5G

AI+ Nova 2 Power 5G भी सितंबर में भारत में लॉन्च हो सकता है. ये कंपनी के पोर्टफोलियो में 5G कनेक्टिविटी वाला ज्यादा कैपेबल मॉडल होगा. फोन में AI फीचर्स, परफॉर्मेंस और कंपीटिटिव प्राइसिंग पर फोकस किए जाने की उम्मीद है. कंपनी ने इस फोन के लिए Project Open Review 2.0 प्रोग्राम भी अनाउंस किया है. पहले Project Open Review में 700 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे. बाकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. AI+ Nova 2 Power 5G के सितंबर 2026 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी कीमत लोअर मिड-रेंज सेगमेंट में करीब 20,000 रुपये रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- सफर के दौरान कार या बस में आती है उल्टी? गूगल का ये फीचर दिलाएगा राहत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 18 Pro, Apple, Mobile, Smartphone, Oppo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com