विज्ञापन

200MP कैमरा, धांसू डिस्प्ले..Samsung की नई Fold और Flip सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारत में Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 लॉन्च कर दिए हैं. जानिए सभी डिवाइस की भारत में कीमत, ऑफर्स और प्री-ऑर्डर डिटेल्स.

200MP कैमरा, धांसू डिस्प्ले..Samsung की नई Fold और Flip सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
Samsung

Samsung ने अपने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट में कई नए प्रीमियम डिवाइस लॉन्च किए. कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 से पर्दा उठाया. लॉन्च के साथ ही कंपनी ने इन डिवाइस की भारतीय कीमत, स्टोरेज वैरिएंट, प्री-बुकिंग ऑफर्स और EMI डिटेल्स भी शेयर कर दी हैं. सभी नए डिवाइस फिलहाल भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और अगले महीने की शुरुआत से इनकी डिलीवरी शुरू होगी.

पहली बार आया Ultra फोल्डेबल, डिजाइन भी हुआ मजबूत

Samsung का कहना है कि भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन का इस्तेमाल कंटेंट देखने, AI फीचर्स और बेहतर प्रोडक्टिविटी के लिए तेजी से बढ़ रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बार Flex Titanium Plate का इस्तेमाल किया है, जिससे फोन पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बनाया गया है.

Galaxy Z Fold 8 Ultra के फीचर्स

Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. वहीं बाहर की तरफ 6.5 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिया गया है. फोन का वजन 215 ग्राम है. यह अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.1mm और फोल्ड होने पर 8.9mm मोटा है. इसकी सुरक्षा के लिए आगे Corning Gorilla Glass Ceramic 3 और पीछे Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.

galaxy-z-fold8-ultra

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
Photo Credit: Samsung

इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन को IP48 रेटिंग मिली है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. वहीं कवर स्क्रीन और अंदर की स्क्रीन दोनों पर 10MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

Galaxy Z Fold 8 में क्या है खास?

Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच का QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच का FHD+ कवर डिस्प्ले मिलता है. दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं. फोन का वजन 201 ग्राम है. यह अनफोल्ड होने पर 4.5mm और फोल्ड होने पर 9.7mm मोटा है. इसमें भी Corning Gorilla Glass Ceramic 3 और Victus 2 की सुरक्षा दी गई है.

Samsung Galaxy Z Fold 8

Samsung Galaxy Z Fold 8
Photo Credit: Samsung

Galaxy Z Fold 8 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. फोन में 4800mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

Galaxy Z Flip 8 में मिलेगा नया प्रोसेसर

Samsung Galaxy Z Flip 8 में 6.9 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 4.1 इंच का Super AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है. फोन का वजन 180 ग्राम है और यह फोल्ड होने पर 13.1mm मोटा है. इस फोन में Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Samsung Galaxy Z Flip 8

Samsung Galaxy Z Flip 8
Photo Credit: Samsung

Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 भी हुए लॉन्च

Samsung ने Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 को भी लॉन्च किया है. Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2GB RAM, 64GB स्टोरेज और 800mAh की बैटरी दी गई है. यह Qualcomm Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर पर चलता है और IP69K व 10ATM रेटिंग के साथ आता है.

Galaxy Watch 9

Galaxy Watch 9
Photo Credit: Samsung

वहीं Galaxy Watch 9 में 1.47 इंच का Super AMOLED Always-On Display, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 445mAh की बैटरी दी गई है. यह 40mm और 44mm डायल ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसमें IP68 और 5ATM रेटिंग भी मिलती है. Samsung के सभी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच Android 17 आधारित One UI 9 के साथ आते हैं. कंपनी का 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा इन डिवाइस को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Fold 8 की कीमत

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की शुरुआती कीमत भारत में 1,99,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है. वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB + 1TB वैरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन Cream, Graphite, Violet Shadow और Green Shadow कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

वहीं Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है. इसके 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत 2,39,999 रुपये रखी गई है. यह फोन Graphite, Cream और Lavender कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung India की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. कंपनी 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस दे रही है. इसके अलावा ग्राहक 9,000 रुपये का बैंक कैशबैक (BCB) या UPI ऑफर भी ले सकते हैं. साथ ही बिना डाउन पेमेंट के 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.

Samsung Galaxy Z Flip 8 की कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy Z Flip 8 की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है. वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,44,999 रुपये है.

यह स्मार्टफोन Cream, Graphite, Mint और Pink कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. Galaxy Z Flip 8 भी फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. इस पर 5,000 रुपये का अपग्रेड ऑफर दिया जा रहा है. वहीं ग्राहक 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक या UPI ऑफर भी चुन सकते हैं. इस फोन पर भी 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा.

Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 की कीमत

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के 47mm Bluetooth + LTE मॉडल की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है. Galaxy Watch 9 के 40mm Bluetooth मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है, जबकि Bluetooth + LTE वैरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 44mm Bluetooth मॉडल की कीमत 40,999 रुपये और Bluetooth + LTE मॉडल की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है.

दोनों स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग Samsung India की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है. Galaxy Watch Ultra 2 पर 3,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जबकि Galaxy Watch 9 पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है.

अगले महीने से शुरू होगी बिक्री

Samsung के सभी नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच फिलहाल भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. कंपनी अगले महीने की शुरुआत से इनकी शिपिंग शुरू करेगी. अगर आप नया प्रीमियम फोल्डेबल फोन या स्मार्टवॉच खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के जरिए अच्छी बचत कर सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung, Samsung Fold, Samsung Foldable Smartphone, Samsung Fold Phones Launch, New Phone Launches
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com