Samsung के AI स्मार्ट ग्लास यानी 'Galaxy Glasses' का एक ऑफिशियल प्रोमोशनल वीडियो लीक हो गया है. इस 27 सेकंड के वीडियो में चश्मे का डिजाइन, कैमरा और टच कंट्रोल साफ नजर आ रहे हैं. लीक हुए वीडियो में सैमसंग के ये स्मार्ट ग्लासेस एक नॉर्मल सनग्लास जैसा लुक दे रहा है. चश्मे के फ्रेम को थोड़ा मोटा रखा गया है, ताकि इसके अंदर बैटरी और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक्स को फिट किया जा सके. इसके दाहिने हिस्से पर एक टच-सेंसिटिव एरिया दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर सिर्फ उंगली स्वाइप करके म्यूजिक की आवाज बढ़ा या घटा सकेंगे और गानों को बदल सकेंगे. यह बिल्कुल मेटा के रे-बैन ग्लास की तरह काम करेगा.
WhatsApp पर हर एक 'शब्द' की कीमत वसूलने की तैयारी! 1 अगस्त से हो रही है फ्री सर्विस खत्म
सैमसंग गैलेक्सी ग्लासेस में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए एक एडवांस कैमरा सेटअप दिया गया है. चश्मे के फ्रेम पर एक शटर बटन मौजूद है, जिसे एक बार दबाने पर तुरंत फोटो क्लिक हो जाएगी और थोड़ी देर दबाकर रखने पर वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी.
खास बात यह है कि जब भी यह चश्मा वीडियो रिकॉर्ड करेगा, तो इसके बाहर की तरफ लगी एक LED लाइट जल उठेगी ताकि सामने वाले को पता चल सके कि रिकॉर्डिंग हो रही है. वहीं अंदर की तरफ लगी एक दूसरी लाइट पहनने वाले को अलर्ट करेगी. लीक के अनुसार, खींची गई तस्वीरें सीधे आपके सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर पहुंच जाएंगी.
इस देश ने एक झटके में बंद किए 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स, अब कंपनियां भी भुगतेंगी अंजाम!
गूगल जेमिनी AI और एंड्रॉइड XR की ताकत
यह सिर्फ एक साधारण कैमरा चश्मा नहीं होगा, बल्कि यह एक 'AI-First' वियरेबल होगा. यह डिवाइस गूगल के Google Gemini AI और Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेगा. इसका मतलब है कि आप चश्मे को बिना छुए सिर्फ आवाज देकर कई काम करवा सकते हैं.
इस चश्मे का वजन मात्र 50 ग्राम के आस-पास होगा और इसमें 155mAh की बैटरी मिलेगी, जो इसके खास चार्जिंग केस से चार्ज होगी. यह चश्मा सैमसंग के वन यूआई एक्सआर (One UI XR), गैलेक्सी वॉच और गैलेक्सी रिंग के साथ मिलकर एक बेहतरीन इकोसिस्टम बनाएगा.
कब हो सकता है लॉन्च?
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे लंदन में आयोजित होने वाले अपने अगले 'Galaxy Unpacked' इवेंट में पेश कर सकती है.
Samsung's Galaxy Glasses design and features have leaked ahead of Galaxy Unpacked!
— SamMobile - Samsung news! (@SamMobiles) July 2, 2026
Exclusive footage reveals the design of Samsung's upcoming smart glasses, including the placement of the cameras, LED indicator, and onboard controls.
For more details on Samsung's first Galaxy… pic.twitter.com/6XWx8Hcb1e
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं