- किरण रिजिजू ने नीट पेपर लीक को लेकर राज्यसभा में कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार हैं.
- रिजिजू ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस पर बहाने करने का आरोप लगाया है.
- नीट पेपर लीक को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ है.
संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन नीट (NEET-UG) पेपर लीक मामले को लेकर सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगह NDA और विपक्ष आमने-सामने रहे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि सरकार नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है, लेकिन विपक्ष मामले में राजनीति कर रहा है. कांग्रेस ने ही चर्चा की मांग की थी. लेकिन अब कंडीशन लगा रहे हैं. सरकार पूरी तरह से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं चाहती है. लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर हंगामें की वजह स्थगित भी किया गया.
NDA के सभी दल चर्चा के लिए तैयारी: किरण रिजिजू
किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा 'सरकार सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. NDA के सभी दलों ने भी चर्चा के लिए सहमति जताई है. इसलिए सरकार सदन के भीतर 100 फीसदी चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन अगर आप चर्चा न करने के बहाने ढूंढ रहे हैं, तो यह सही नहीं है. विपक्ष हर बार नई शर्तें रखकर गतिरोध पैदा कर रहा है. मल्लिकार्जुन खड़गे से चर्चा के बाद इस बात की उम्मीद थी कि आज नीट पेपर पर चर्चा होगी. हम चाहते हैं कि आज ही चर्चा होनी चाहिए सरकार और NDA के सभी दल चर्चा के लिए तैयार हैं.'
'हम चर्चा के लिए तैयार है... लेकिन कांग्रेस कंडिशन लगा रही है'- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर हमला#KirenRijiju | #ParliamentMonsoonSession pic.twitter.com/gC5qI1GmUX
— NDTV India (@ndtvindia) July 23, 2026
हालांकि संसदीय कार्यमंत्री ने कहा 'किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा स्थापित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत ही हो सकती है. उन्होंने कहा कि चर्चा किस नियम के तहत की जाएगी, इसकी अवधि कितनी होगी और इसके लिए कौन सी तारीख तय होगी, इसका अंतिम फैसला राज्यसभा के सभापति सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक करके करेंगे।. सरकार हर नियम के तहत जवाब देने को तैयार है'
राज्यसभा-लोकसभा में हंगामा
रिजिजू का बयान मॉनसून सत्र के चौथे दिन आया है. लेकिन नीट पेपर लीक मामले में संसद के दोनों सदन राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. गुरुवार को भी सत्र को स्थगित करना पड़ा. खास बात यह है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके पेपर लीक मामले में फॉस्ट ट्रेक कोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया है. जिसमें आरोपियों पर जल्द और सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है.
ये भी पढे़ंः प्रियंका गांधी ने जमकर लगाए नारे, बीजेपी और कांग्रेस सांसद आमने-सामने, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं