विज्ञापन

Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो रहा है बदलाव, फोल्डेबल फोन की दो सबसे बड़ी कमियां होंगी दूर

Samsung Galaxy Z Fold 8, 22 जुलाई को लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस बार सैमसंग फोल्डेबल फोन की दो सबसे बड़ी कमियों - वजन और स्क्रीन के बीच की क्रीज (लाइन) को हमेशा के लिए ठीक करने जा रहा है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो रहा है बदलाव, फोल्डेबल फोन की दो सबसे बड़ी कमियां होंगी दूर
Foldable फोन की दो बड़ी कमियां होंगी दूर

Samsung अपने नेक्स्ट फोल्डेबल फोन यानी Samsung Galaxy Z Fold 8 पर तेजी से काम कर रहा है. हाल ही में सामने आए इसके लीक्स से पता चला है कि कंपनी इस बार यूजर्स की दो सबसे बड़ी शिकायतों को हमेशा के लिए दूर करने जा रही है. 

फोल्डेबल फोन की दो बड़ी कमियां होंगी दूर

Samsung के गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज को हमेशा से इसकी बड़ी स्क्रीन और मल्टीटास्किंग के लिए पसंद किया जाता रहा है, लेकिन इसके मोटे और भारी डिजाइन के कारण कई लोग इसे खरीदने से बचते थे. इसके साथ ही जब स्क्रीन को खोला जाता था, तो बीच की क्रीज साफ दिखाई देती थी और उंगली फेरने पर भी महसूस होती थी. लेकिन अब Galaxy Z Fold 8 इन दोनों समस्याओं का एक शानदार समाधान लेकर आ रहा है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा.

Meta ने लॉन्च किया सबसे सस्ता जादुई AI चश्मा, जो बिना स्क्रीन के करेगा आपकी हर बात को ट्रांसलेट

शुरुआती टेस्टिंग में इस फोन का वजन सिर्फ 199 ग्राम के आस-पास दर्ज किया गया है. यह वजन पुराने बड़े फॉर्मेट वाले फोल्डेबल फोन के मुकाबले काफी कम है और एक आम स्मार्टफोन के बराबर है. इसके अलावा, सैमसंग इस बार फोन के एस्पेक्ट रेशियो को थोड़ा चौड़ा करने जा रहा है. इस नए बदलाव की वजह से फोन हाथ में पकड़ने पर काफी बैलेंस महसूस होता है और बड़ी स्क्रीन होने के बावजूद यह हाथों में भारी या अजीब नहीं लगता है.

गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 में जो दूसरा सबसे बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है, वो है इसकी अंदरूनी स्क्रीन की क्रीज का गायब होना. शुरुआती टेस्टर्स का दावा है कि इस नए फोन में क्रीज न के बराबर दिखाई देती है. इतना ही नहीं, जब आप स्क्रीन पर अपनी उंगली चलाएंगे, तो आपको महसूस ही नहीं होगा कि यह एक मुड़ने वाली स्क्रीन है. यह बिल्कुल एक सामान्य ग्लास स्क्रीन वाले स्मार्टफोन की तरह स्मूथ अनुभव देता है, जो फोल्डेबल हार्डवेयर के मामले में एक बड़ी उपलब्धि है.

कब लॉन्च होगा यह फोन 

माना जा रहा है कि सैमसंग अपने अपकमिंग 'Galaxy Unpacked' इवेंट में 22 जुलाई 2026 को इस फोन को पेश कर सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy Z Fold 8
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com