विज्ञापन

Samsung का धमाका: भारत में लॉन्च हुआ Galaxy S26 Ultra,प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर और AI अपग्रेड्स से लैस, जानें कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra Price in India: सैमसंग Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच की डायनेमिक AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है. इसमें खास 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर जोड़ा गया है, जो 30-डिग्री के एंगल के बाहर से स्क्रीन को देखने पर उसे धुंधला या काला कर देता है.

Samsung का धमाका: भारत में लॉन्च हुआ Galaxy S26 Ultra,प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर और AI अपग्रेड्स से लैस, जानें कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra Features: सैमसंग का यह अब तक का सबसे स्लिम अल्ट्रा मॉडल है.
नई दिल्ली:

सैमसंग ने स्मार्टफोन की दुनिया में धमाका करते हुए अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर है, जो आपकी स्क्रीन को आसपास के लोगों की नजरों से सुरक्षित रखता है. इसके साथ ही इसमें अब तक का सबसे बेहतरीन 200 मेगापिक्सल का कैमरा और सुपर-फास्ट प्रोसेसर दिया गया है. 

अगर आप एक प्रीमियम और हाई-टेक फोन लेने की प्लानिंग में हैं, तो सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है. जानिए कैमरा,प्रोसेसर, बैटरी, डिजाइन  से लेकर कीमत तक की हर डिटेल...

प्राइवेसी डिस्प्ले और शानदार स्क्रीन

सैमसंग ने इस बार डिस्प्ले के साथ एक बदलाव किया है. Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच की डायनेमिक AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है. इसमें एक खास 'प्राइवेसी डिस्प्ले' फीचर जोड़ा गया है, जो 30-डिग्री के एंगल के बाहर से स्क्रीन को देखने पर उसे धुंधला या काला कर देता है. इसका मतलब है कि मेट्रो या भीड़ वाली जगहों पर आपके बराबर में बैठा व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप फोन में क्या कर रहे हैं. इसके साथ ही, मजबूती के लिए इस पर गोरिल्ला आर्मर 2 की सुरक्षा दी गई है.

200 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन बेस्ट है. इसमें पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप है, जिसमें मेन कैमरा 200 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा, दूर की फोटो खींचने के लिए 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस (5x जूम) और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस (3x जूम) दिया गया है. 

वीडियो के मामले में यह फोन 8K रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें सुपर स्टेडी फीचर है, जिससे चलते-फिरते वीडियो भी एकदम प्रोफेशनल लगते हैं. सेल्फी के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.

सुपर-फास्ट प्रोसेसर और नई टेक्नोलॉजी

इस फोन में दुनिया का सबसे शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है, जिसे खास तौर पर गैलेक्सी के लिए तैयार किया गया है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है. इसमें कई जादुई Galaxy AI फीचर्स भी हैं, जैसे 'नाउ असिस्ट' जो आपकी स्क्रीन की एक्टिविटी के हिसाब से गाइड करता है, और 'कॉल स्क्रीन' जो अननॉन कॉल्स का खुद जवाब देकर आपको उनकी रिटेन डिटेल दे देता है.

बैटरी, डिजाइन और भारत में क्या है कीमत

सैमसंग का यह अब तक का सबसे स्लिम (Slimmest phone) अल्ट्रा मॉडल है, जिसका वजन मात्र 214 ग्राम है. इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 60W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. 

कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹1,39,999 (12GB + 256GB) रखी गई है. इसके 512GB मॉडल की कीमत ₹1,59,999 और टॉप-एंड 1TB मॉडल की कीमत ₹1,89,999 है. यह फोन अमेजन और सैमसंग की वेबसाइट पर ब्लैक, ब्लू, पर्पल और व्हाइट रंगों में उपलब्ध होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S26 Ultra, Samsung S26 Ultra Price In India, Samsung Galaxy S26 Ultra Features, Samsung S26 Price In India, S26 Ultra Privacy Display Feature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com