विज्ञापन

सीधे ₹58,000 की महाबचत! मात्र ₹72,000 में मिल रहा है Samsung का ₹1.30 लाख वाला S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस को मिलाकर आप ₹1,29,999 वाले इस फोन को मात्र ₹72,000 के बजट में अपना बना सकते हैं. जानें इस डील की पूरी डिटेल.

सीधे ₹58,000 की महाबचत! मात्र ₹72,000 में मिल रहा है Samsung का ₹1.30 लाख वाला S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी गिरावट, मौका हाथ से न जाने दें

Samsung का सबसे बढ़िया और प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. लॉन्चिंग के समय करीब ₹1,30,000 की कीमत पर आने वाला यह फोन ऑफर्स के बाद अब ₹72,000 के बजट में आपका हो सकता है.

Amazon पर मिल रहा है फ्लैट डिस्काउंट

सैमसंग ने पिछले साल अपने इस फ्लैगशिप फोन को ₹1,29,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. हालांकि अब मार्केट में S26 Ultra आ चुका है, लेकिन दमदार हार्डवेयर की वजह से S25 Ultra आज भी एक अल्टीमेट फ्लैगशिप डिवाइस है. वर्तमान में अमेजन पर यह फोन सीधे ₹94,977 पर लिस्टेड है. इसका मतलब यह है कि बिना किसी अतिरिक्त शर्त के आपको सीधे ₹35,022 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.

 ₹63 लाख के रोबोट ऑफिसर को नौकरी से निकाला, 1 साल में नहीं पकड़ पाया एक भी चोर, जानें क्या है पूरा माजरा

बैंक ऑफर से होगी और ज्यादा बचत

अगर आपके पास Amazon Pay ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपके लिए यह डील और भी सस्ती हो जाएगी. इस कार्ड का उपयोग करने पर ग्राहकों को ₹2,849 का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक मिल रहा है. इस बैंक ऑफर को लागू करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹92,128 रह जाती है.

एक्सचेंज ऑफर का असली जादू

इस डील को ₹72,000 के जादुई आंकड़े के नीचे ले जाने का काम करता है अमेजन का बंपर एक्सचेंज ऑफर. कंपनी पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹39,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है. उदाहरण के लिए, अगर आप अपना पुराना आईफोन 13 (iPhone 13) एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹22,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इस बड़े एक्सचेंज बोनस को मिलाकर गैलेक्सी S25 Ultra की प्रभावी कीमत घटकर मात्र ₹72,477 के आस-पास आ जाती है. हालांकि, आखिरी एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और उसके मॉडल पर निर्भर करेगी.

iPhone यूजर्स को बड़ा झटका! 30 नवंबर से इन मॉडल्स में हमेशा के लिए बंद हो जाएगा WhatsApp, तुरंत देख लें लिस्ट

Samsung Galaxy S25 Ultra के बारे में

इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9-इंच का विशाल Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का सुपरपावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है, जो 16GB तक की रैम के साथ आता है. यह भारी गेमिंग और गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) फीचर्स को बिना अटके आसानी से संभाल लेता है.

इसके रियर पैनल पर चार कैमरों का सेटअप है, जिसमें मुख्य लेंस 200 मेगापिक्सल का है जो OIS और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड, 50MP का पेरिस्कोप (5x ऑप्टिकल ज़ूम) और 10MP का टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम) दिया गया है.

सैमसंग का यह फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S25 Ultra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com