Samsung India ने आज भारत में 2026 Bespoke AI Appliances के लाइनअप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. The Brief Gurugram इवेंट में Samsung ने लाइव डेमो देकर दिखाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उसके 'SmartThings' प्लेटफॉर्म के जरिए क्लाइमेट कंट्रोल (AC), लॉन्ड्री (वाशिंग मशीन), लिविंग रूम और किचन के एप्लायंसेज को आपस में एक साथ जोड़ता है.
ये पूरा लाइनअप शानदार कनेक्टेड फीचर्स, टचस्क्रीन डिस्प्ले, एडवांस वॉयल इंटेलिजेंस और इंक्लुसिव डिजाइन से लैस है. Samsung का कहना है कि ये पूरा इकोसिस्टम ग्राहकों की आदतों को सीख सकता है. साथ ही उनके रोजमर्रा के कामों को ऑटोमैटिक बना सकता है और SmartThings के जरिए बिजली की खपत को काफी कम कर सकता है.
Samsung 2026 Bespoke AI एप्लायंसेज लाइनअप
इस नए और मॉडर्न लाइनअप में Google Gemini पावर्ड AI विजन वाला Family Hub Refrigerator, Bespoke AI WindFree Pro एयर कंडीशनर और WindFree तकनीक वाला Infinite 1-Way Cassette AC शामिल हैं.
Family Hub Refrigerator with AI Vision (Google Gemini): गूगल जेमिनी की मदद से चलने वाले और 'वीडियो रेसिपी सर्च' जैसे मॉडर्न फीचर्स से लैस इस फ्रिज में 32-इंच का बड़ा फैमिली हब डिस्प्ले दिया गया है. ये डिस्प्ले घर के भीतर नोट्स, शेड्यूल, मनोरंजन और डेली अपडेट (Now Brief) के लिए एक सेंट्रल हब का काम करता है. इसमें भारतीय ग्राहकों के हिसाब से 'फैमिली केयर' और 'पेट केयर' जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसकी कीमत 4,00,690 रुपये रखी गई है.
Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner: इस AC में एआई-इनेबल्ड स्मार्ट कंट्रोल्स दिए गए हैं, जिन्हें SmartThings और 'होम एप्लायंस रिमोट मैनेजमेंट' (HRM) के जरिए आसानी से कहीं से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसकी कीमत 69,990 है.
Infinite 1-Way Cassette AC with WindFree: कंपनी के अनुसार, खासतौर से भारतीय घरों के डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस AC में 17,200 माइक्रो-होल्स दिए गए हैं. जो बिना सीधे ठंडी हवा के झोंके मारे पूरे कमरे को बेहद शानदार तरीके से ठंडा करते हैं. इसका 'AI Energy Mode' ऑन रहने पर ये बिजली की खपत को 30% तक कम कर सकता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,60,000 रुपये है.
AI होम, Bixby और SmartThings
Samsung ने अपने इस 2026 Bespoke AI इकोसिस्टम को बेहद सुरक्षित और कनेक्टेड बनाने के लिए 'AI Home' स्क्रीन, Bixby वॉयस असिस्टेंट, Knox सिक्योरिटी और SmartThings कनेक्टिविटी का बेहतरीन इस्तेमाल किया है.
AI Home Screen: सेलेक्टेड एप्लायंसेज में इन-बिल्ट यह स्क्रीन घर के सभी एप्लायंसेज को मैनेज करने, उनके डेटा को लाइव देखने, एंटरटेनमेंट और फैमली बातचीत के लिए एक सेंट्रलाइज्ड यूजर इंटरफेस (UI) का काम करती है.
Upgraded Bixby: अपग्रेड किया गया बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट अब वॉयस कमांड्स के साथ-साथ Voice ID को भी सपोर्ट करता है. जिससे ये परिवार के अलग-अलग सदस्यों की आवाज को पहचानकर उनके हिसाब से काम करता है.
SmartThings Family Care & Pet Care: ये सिस्टम घर में किसी अनहोनी या तय समय पर कोई एक्टिविटी न होने पर तुरंत अलर्ट भेजता है. 'पेट केयर' फीचर के जरिए पालतू जानवरों की एक्टिविटी ट्रैकिंग, ब्रीड के हिसाब से सेहत की जानकारी और उन्हें वॉक पर ले जाने के रिमाइंडर्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
Knox सिक्योरिटी: Samsung का प्रीमियम नॉक्स सुरक्षा चक्र इन सभी स्मार्ट डिवाइसेज को हैकिंग से बचाता है. साथ ही SmartThings के जरिए अब इन एप्लायंसेज को पूरे 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स देने का वादा किया गया है.
AI आपको समझता है
यह फ्रिज खाने-पीने के सामान को पहचानने और उनके इस्तेमाल की तारीखों को ट्रैक करने के लिए एआई विजन और एआई फूड मैनेजर का यूज करता है.
AI Vision & AI Food Manager: ये फ्रिज के भीतर रखे भोजन और सब्जियों को खुद पहचान लेता है, उनके अनुसार स्वादिष्ट रेसिपीज के सुझाव देता है और एक्सपायरी डेट को मैनेज करने में मदद करता है.
Now Brief: ये आपको मौसम, आपके दैनिक शेड्यूल और फैमिली केयर से जुड़े अपडेट्स सुबह-सुबह देता है.
SmartThings & Samsung Health: ये आपके डेली कैलोरी इंटेक के हिसाब से भोजन की प्लानिंग करने में मदद करता है.
Samsung के ये नए विंडफ्री AC टेम्परेचर कंट्रोल के साथ-साथ आपकी नींद को बेहतर बनाने वाले फीचर्स से लैस हैं. AI Energy Mode से ये कम से कम शोर के साथ बिजली बचाते हुए कमरे को ठंडा रखता है. ये आपके गैलेक्सी वियरेबल्स (स्मार्टवॉच) के साथ सिंक होकर आपके शरीर के तापमान और सोने के पैटर्न के हिसाब से AC की सेटिंग्स को रात में खुद एडजस्ट कर देता है. इसके खास विंग्स हवा के बहाव को कंट्रोल करते हैं, जिससे आप ठंडी हवा को सीधे अपनी जरूरत की दिशा में मोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro Max की दीवानगी! पंजाब से नोएडा आ गया शख्स, सबसे पहले खरीदा फोन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं