Flipkart ने साल की सबसे बड़ी सेल 'Big Billion Days Sale 2026' शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है. इस सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है. इस पर सेल के दौरान मिलने वाले बैंक डिस्काउंट्स, खास डील्स और ऑफर्स की पहली झलक दिखाई गई है.
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card मेंबर्स को इस सेल का 'अर्ली एक्सेस' दिया जाएगा. ये सेल इन मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी. Flipkart के मुताबिक, इस आने वाली सेल में दुनिया भर के बड़े ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक सामान बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध कराए जाएंगे.
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में बड़ी बचत
Flipkart की माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा, जिन ग्राहकों के पास 'Flipkart Axis Bank' क्रेडिट कार्ड है, वे भी सीधे 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बचत कर सकेंगे.
इतना ही नहीं, Flipkart के नए पेमेंट ऐप 'Super Money' के जरिए पहला ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा. ग्राहकों की सुविधा के लिए Flipkart ने UPI और अन्य सभी बड़े पेमेंट गेटवे के जरिए पेमेंट करने की सुविधा भी दी है. हालांकि, Flipkart ने अभी तक प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि सेल शुरू होने के नजदीक आने पर सभी बड़े डिस्काउंट्स से पर्दा उठाया जाएगा.
फोन से लेकर लैपटॉप तक पर छूट
भले ही अभी प्रोडक्ट की सटीक कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स की हर कैटेगरी पर भारी छूट मिलेगी. इनमें स्मार्टफोन्स, PC, लैपटॉप, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स, वाशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायनसेज, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच शामिल होंगे.
यदि आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart की ये बिग बिलियन डेज (BBD) सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. हाल ही में Apple ने नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है. हालांकि, पुराने आईफोन मॉडल्स की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है. लेकिन सेल में iPhone 16 और iPhone 17 जैसे पुराने मॉडल्स पर अच्छी डील देखने को मिल सकते हैं.
इसके साथ ही, सैमसंग की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज पर भी कीमतों में बड़ी कटौती या शानदार ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, इस पर अभी पूरी तरह से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. खासकर अभी ग्लोबल मेमोरी क्राइसिस चल रही है. जिससे स्मार्टफोन की कीमतों और उनकी उपलब्धता को प्रभावित कर सकता है.
ये भी पढ़ें- गेम खेलते-खेलते पूरा परिवार सीखेगा हनुमान चालीसा! आ रहा Hanuman Ansh गेम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं