Flipkart की साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल अब बेहद करीब आ चुकी है. ई-कॉमर्स दिग्गज अगले महीने अपनी सालाना Big Billion Days (BBD) Sale की मेजबानी कर सकता है. त्योहारी सीजन से पहले खरीदारों के पास स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट्स को भारी छूट पर खरीदने का बेहतरीन मौका होगा. पिछले सालों की तरह ही, Flipkart Plus मेंबर्स को इस सेल का एक्सेस आम यूजर्स से एक दिन पहले मिल सकता है.
Flipkart Big Billion Days Sale की डेट लीक
X यूजर @X_Up_date ने फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इस लीक हुए लैंडिंग पेज पर Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का टीजर दिखाई दे रहा है. इमेज के अनुसार, भारत में इस महा-सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने जा रही है. वहीं, Flipkart Plus मेंबर्स के लिए 'अर्ली एक्सेस' 8 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगा.

शेयर की गई इमेज से ये भी पता चलता है कि ग्राहकों को चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स के जरिए पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. हालांकि, न्यूनतम ट्रांजैक्शन लिमिट, अधिकतम डिस्काउंट लिमिट और सेल के दौरान वैलिड कार्ड्स की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
पिछले साल 23 सितंबर से शुरू हुई ती सेल
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट की 2025 Big Billion Days सेल 23 सितंबर को शुरू हुई थी. इसमें Plus और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिला था. पिछले साल फ्लिपकार्ट ने Apple, Samsung और Motorola के स्मार्टफोन्स के साथ-साथ पीसी, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर शानदार डील्स ऑफर की थीं. इसके अलावा ग्राहकों के लिए फ्लैश डील्स, लिमिटेड-टाइम ऑफर्स और रश ऑवर डिस्काउंट्स भी दिए गए थे. पिछले साल भी Axis Bank और ICICI Bank कार्ड होल्डर को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 10 प्रतिशत की इंस्टैंट छूट मिली थी.
2025 की सेल में Flipkart Plus और Black मेंबर्स के लिए अतिरिक्त फायदे भी शामिल थे, जिनमें अर्ली एक्सेस के दौरान बेहतर बैंक ऑफर्स और ज्यादा SuperCoins रिवॉर्ड्स दिए गए थे. फ्लिपकार्ट अपने लॉयल यूजर्स को फायदा पहुंचाने के लिए हमेशा इस तरह के मेंबरशिप-बेस्ड बेनिफिट्स पेश करता आया है.
iPhone पर रहेगी नजर
आपको बता दें कि इस सेल के दौरान लोगों का ध्यान iPhone 17 पर रहेगा. इस बार कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है. हर साल नया iPhone लॉन्च होने के साथ पुरानी की कीमत को कम कर दिया जाता था. लेकिन, इस बार iPhone 17 की कीमत को 82,990 रुपये से बढ़ाकर लगभग 1 लाख रुपये कर दिया है. ऐसे में फ्लिपकार्ट की इस सेल में ये कितने का मिलेगा, वह देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें- iPhone Duo के दाम में घर आ जाएगी कार, Tata से Maruti तक के ऑप्शन, कीमत 3.5 लाख से शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं