विज्ञापन

Sam Altman ने डिलीट किया TikTok, फोन के सभी नोटिफिकेशन ऑफ करने की आ गई नौबत, जानें वजह

OpenAI CEO Sam Altman ने खुलासा किया कि Sora ऐप की रिसर्च के दौरान उन्हें TikTok की लत लग गई थी. बाद में उन्होंने ऐप डिलीट कर दिया और फोन की सभी नोटिफिकेशन भी बंद कर दीं.

Sam Altman ने डिलीट किया TikTok,  फोन के सभी नोटिफिकेशन ऑफ करने की आ गई नौबत, जानें वजह
  • Sam Altman ने TikTok की लत लगने की बात स्वीकार की
  • Sora की रिसर्च के दौरान किया था TikTok का इस्तेमाल
  • OpenAI CEO ने बाद में फोन से TikTok डिलीट कर दिया

OpenAI के CEO Sam Altman ने खुलासा किया है कि उन्होंने TikTok को अपने फोन से डिलीट कर दिया, क्योंकि रिसर्च के दौरान उन्हें इस शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की लत लग गई थी. Altman ने बताया कि वह OpenAI के AI वीडियो जनरेशन ऐप Sora पर काम कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने यह समझने के लिए TikTok इस्तेमाल करना शुरू किया कि आखिर यह प्लेटफॉर्म लोगों को घंटों तक कैसे बांधे रखता है. हालांकि कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि इसका इस्तेमाल उनकी आदत बनता जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने ऐप हटाने का फैसला किया.

Sora की रिसर्च के लिए शुरू किया था TikTok इस्तेमाल

Sam Altman ने यह खुलासा How to Start a Startup पॉडकास्ट के नए एपिसोड में किया. उन्होंने बताया कि पहले वह TikTok का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते थे, लेकिन Sora ऐप तैयार करते समय उन्होंने जानबूझकर इस प्लेटफॉर्म का उपयोग शुरू किया. उनका मकसद यह समझना था कि लगातार चलने वाले शॉर्ट वीडियो यूजर्स को इतना आकर्षित क्यों करते हैं और OpenAI ऐसा कोई प्रोडक्ट न बनाए जो लोगों में उसी तरह की लत पैदा करे.

10 मिनट से शुरू होकर 3 घंटे तक पहुंच गया स्क्रीन टाइम

Altman ने कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि वह सोने से पहले सिर्फ 10 मिनट के लिए TikTok देखेंगे. लेकिन धीरे-धीरे यह समय एक घंटे तक पहुंच गया और कई बार इससे भी ज्यादा हो गया.

ये भी पढ़ें:  Facebook पर फ्री में मिलेगा वेरिफाइड बैज, नहीं देना होगा एक भी रुपया, केवल डालना होगा सेल्फी वीडियो

उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक शनिवार की दोपहर वह लगभग तीन घंटे तक लगातार TikTok स्क्रॉल करते रहे. बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि इतना समय बीत चुका है, तब उन्हें लगा कि यह सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें ऐप इस्तेमाल करने में मजा आ रहा था, लेकिन साथ ही यह भी महसूस हो रहा था कि यह उनके लिए नुकसानदायक है.

आखिरकार डिलीट कर दिया TikTok

Sam Altman ने बताया कि बाद में उन्होंने अपनी स्क्रीन टाइम घटाकर रात में सिर्फ पांच से दस मिनट कर दी थी. इसके बावजूद उन्होंने अंत में TikTok को पूरी तरह डिलीट करने का फैसला किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने फोन की लगभग सभी नोटिफिकेशन बंद कर दी हैं, जिनमें मैसेजिंग ऐप्स की नोटिफिकेशन भी शामिल हैं. उनके मुताबिक यह फैसला उनकी जिंदगी के लिए एक बड़ा सकारात्मक बदलाव साबित हुआ.

AI हार्डवेयर को लेकर भी कही बड़ी बात

पॉडकास्ट के दौरान Sam Altman ने OpenAI के आने वाले AI आधारित हार्डवेयर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसे डिवाइस तैयार कर रही है जो बेहद उपयोगी, सशक्त बनाने वाले और लोगों के लिए मददगार होंगे. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि किसी भी नई तकनीक की तरह कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और ऐसे तरीके भी सामने आ सकते हैं, जिनकी अभी कल्पना करना मुश्किल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Altman, Sam Altman AI, OpenAI, TikTok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com