- पाकिस्तान में 1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली टिकटॉकर 'आयशा गिलामाना' की हत्या कर दी गई.
- पुलिस के मुताबिक हत्या पैसे के विवाद के चलते हुई और मामले में अब तक चार संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं.
- शम्सो बीबी के घर वालोंं के मुताबिक, एक शख्स ने कॉल करके घर से बाहर बुलाया था.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित तक्षशिला शहर में 'आयशा गिलामाना' नाम की एक टिकटॉकर की हत्या कर दी गई. सोशल मीडिया पर 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाली 28 साल की पाकिस्तानी टिकटॉकर दो लोगों आकर गोली मारी. 'आरयशा गिलामाना' के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर का ओरिजिनल नाम शम्सो बीबी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पैसे को लेकर हुए विवाद की वजह से पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त को महिला की हत्या की गई.
ARY न्यूज की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने अब तक करीब चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट किए गए लोगों में वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर मुख्य शूटर को गिरफ्तारी से बचने में मदद की थी.
दर्शकों को पसंद था देसी अंदाज
शम्सो बीबी अपने गांव के साधारण जीवन, घर-गृहस्थी के काम, मवेशियों की देखभाल, खेतों के सीन और चूल्हे पर खाना बनाने जैसे बिल्कुल देसी अंदाज में वीडियो बनाती थीं. वे अपनी स्थानीय देहाती बोली में बातचीत करती थीं. उनकी सहज बोलचाल, ठेठ देहाती अंदाज और सादगी भरे लहजे ही लोगों को सबसे ज्यादा भाते थे.
ये भी पढ़ें: 'तू नहीं मानेगी...' यह कहकर पत्नी पर टूट पड़ा पति, मरने तक चाकू से किए वार, बेटा भी घायल
हत्या से पहले आया था फोन...
शम्सो बीबी के पिता, फजल साहबजादा ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को काशिफ नाम के एक शख्स का फोन आया था, जिसने उसे तक्षशिला स्थित अपने घर से बाहर आने के लिए कहा था. शम्सो अपनी बहन और भाई के साथ कार से निकली थीं, तभी एक बाजार के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी कर दी. पुलिस के मुताबिक, एक गोली बीबी की गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई.
हत्या का फुटेज वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित सीसीटीवी वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को शम्सो बीबी की कार को रोकते हुए और फिर पिस्तौल निकालकर बहुत करीब से गाड़ी पर गोली चलाते हुए देखा गया.
The tragic murder of 28-year-old TikToker Ayesha Gilamana (Shamsu Bibi), shot dead in broad daylight in Taxila, is another horrifying reminder of how unsafe the Islamic Republic of Pakistan has become for women. Devastating news. pic.twitter.com/xRpuAjfNBn
— SILENT BRIEF (@SilentBriefHQ1) August 17, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, शम्सो बीबी के परिवार ने बताया कि हत्याकांड के बाद हमने उनका टिकटॉक अकाउंट डिलीट कर दिया है. पिता साहिबजादा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दो लोगों से पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली थी.
ये भी पढ़ें: बाइक से उतरे और सीधे सिर में मारी गोली, 6 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर के मर्डर का LIVE वीडियो सामने आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं