विज्ञापन

आ गया Redmi का धाकड़ फोन, 7900mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस, जानें कीमत

7,900mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट और 6.9-इंच डिस्प्ले वाला Redmi 17 5G लॉन्च हो गया है. कंपनी इस पर ऑफर भी दे रही है. जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.

आ गया Redmi का धाकड़ फोन, 7900mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस, जानें कीमत
Redmi 17 5G

Redmi 17 5G को नए बजट हैंडसेट के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया. ये स्मार्टफोन इस महीने के अंत में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Redmi 17 5G तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में खरीदने के लिए मिलेगा. ये पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए इसके ग्लोबल वैरिएंट जैसा ही है. Redmi 17 5G में 7,900mAh की बैटरी दी गई है, जो ग्लोबल मॉडल की तुलना में काफी बड़ी है. आइए, आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं. 

Redmi 17 5G की कीमत और उपलब्धता

भारत में Redmi 17 5G की शुरुआती कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट के लिए 39,999 रुपये है. वहीं, हायर-एंड 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 41,999 रुपये है. हालांकि, कंपनी ने दोनों वैरिएंट्स की नेट इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये और 26,999 रुपये तय की है. ये नया फोन भारत में 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Redmi 17 5G को तीन कलर ऑप्शन्स Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange में पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- पुरानी PC को अब सुपरफास्ट बनाएगा Jio, कई प्लान लॉन्च, Airtel-Vi यूजर्स भी उठा पाएंगे फायदा

Redmi 17 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi 17 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है. ये Android 16 पर आधारित Xiaomi के लेटेस्ट HyperOS 3 के साथ आता है. इस फोन में 6.9-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. ये 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 825 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है. 

4nm प्रोसेस पर बना Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट Redmi 17 5G को पावर देता है. इसमें Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है. जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. टेक कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है.

फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi 17 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और एक अनकंफर्म्ड सेकेंडरी कैमरा शामिल है. हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है. ये फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है.

Redmi 17 5G में 7,900mAh की बैटरी दी गई है. ये स्मार्टफोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और GPS का सपोर्ट मिलता है. सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- नया फोन लेने का प्लान? इस महीने लॉन्च हो रहे ये दमदार मोबाइल, iPhone से OPPO तक शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Redmi 17 5G, Redmi 17 5G Full Specifications, Redmi 17 5G Launch In India, Redmi 17 5G Features, Redmi 17 5G Price In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com