विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर: 30 KM में बनेंगे 27 स्टेशन, साइबर सिटी- हीरो होंडा चौक से उद्योग विहार तक कनेक्टिविटी, दिल्ली मेट्रो से जुड़ेगा पुराना गुड़गांव शहर

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फेज 1-2 के तहत साइबर सिटी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हो रहा है. मिलेनियम सिटी, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक के साथ दूसरे चरण में पालम विहार, अशोक विहार और उद्योग विहार जैसे मेट्रो स्टेशन जुड़ेंगे.

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर: 30 KM में बनेंगे 27 स्टेशन, साइबर सिटी- हीरो होंडा चौक से उद्योग विहार तक कनेक्टिविटी, दिल्ली मेट्रो से जुड़ेगा पुराना गुड़गांव शहर
Old Gurugram Metro Route
गुरुग्राम:

ओल्ड गुरुग्राम यानी पुराने गुड़गांव शहर में मेट्रो का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है.ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दो चरणों में 30 किमी लंबे रूट में 27 स्टेशन बनाए जाएंगे और दिल्ली मेट्रो से इसकी मजबूत कनेक्टिविटी होगी. पहला चरण ये मेट्रो कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन (दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के इंटरचेंज) से सेक्टर 9 तक जाएगा. 1503 करोड़ के मेट्रो फेज-1 में 14 स्टेशन बनाए जाएंगे.ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले फेज में 15.2 किलोमीटर का एलिवेटेड मेट्रो रूट बनाया जा रहा है, जिसमें 14 मेट्रो स्टेशन हैं.पहले चरण के कॉन्ट्रैक्ट 30 महीनों के भीतर पूरा करने का टारगेट है.

सुभाष चौक-मिलेनियम सिटी सेंटर 

ये मेट्रो रूट सुभाष चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर के पास से होकर गुजरेगा. गुरुग्राम मेट्रो ने ट्रैफिक पुलिस और विकास प्राधिकरण के साथ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाया है. मिलेनियम सिटी सेंटर से आर्य समाज रोड की सड़क को बंद किया जा सकता है.वाहनों को डॉ. भीमराव अंबेडकर मार्ग और सेंट थॉमस मार्ग के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने सेक्टर-9 से साइबर सिटी के बीच 13 किलोमीटर लंबे दूसरे चरण की मिट्टी की जांच शुरू कर दी है. दूसरे चरण के बाद यह कॉरिडोर एक रिंग रोड का आकार ले लेगा.गुरुग्राम का पुराना हिस्सा सीधे रैपिड मेट्रो और रैपिड रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इस रूट पर CBTC सिग्नलिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा, जो ट्रेनों की सटीक लोकेशन और सिक्योरिटी को कंट्रोल करेगा.

गुरुग्राम मेट्रो का दूसरे फेज का रूट

गुरुग्राम मेट्रो का दूसरा चरण 13 से 14 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें 13 नए एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. ये फेज 1 के आखिरी स्टेशन सेक्टर-9 से सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बाजघेरा रोड,पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी (रैपिड मेट्रो इंटरचेंज) से जुड़ जाएगा.  

Old Gurugram Metro

Old Gurugram Metro Route

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर की दिल्ली मेट्रो से कनेक्टिविटी

फेज-2 में सेक्टर-4 स्टेशन सीधे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के यात्रियों को मेट्रो कनेक्टिविटी देगा.दोनों चरण पूरे होते ही मेट्रो यात्री हुडा सिटी सेंटर यानी मिलेनियम सिटी सेंटर से चढ़कर पूरे ओल्ड गुरुग्राम को घूमते हुए सीधे साइबर सिटी पहुंच सकेंगे.साइबर सिटी स्टेशन पर यात्री दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन, रैपिड मेट्रो और दिल्ली-अलवर नमो भारत रैपिड रेल के बीच स्विच कर पाएंगे.

1. मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम (येलो लाइन)

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का पहला स्टेशन दिल्ली मेट्रो के मौजूदा मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर है. दोनों स्टेशनों को सीधे जोड़ा जाएगा. समयपुर बादली, राजीव चौक या कुतुब मीनार के यात्री बिना एग्जिट किए ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो में सवार हो सकेंगे.

2. साइबर सिटी: रैपिड मेट्रो और येलो लाइन कनेक्शन

फेज-2 मेट्रो कॉरिडोर का अंतिम छोर साइबर सिटी रैपिड मेट्रो गुरुग्राम से जुड़ता है. ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के फेज-2 का अंतिम स्टेशन मौजूदा साइबर सिटी रैपिड मेट्रो स्टेशन के साथ जुड़ेगा.यात्री यहां से रैपिड मेट्रो पकड़कर सिकंदरपुर इंटरचेंज स्टेशन पहुंचेंगे. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर आसानी से स्विच कर सकते हैं.

3. पालम विहार: ब्लू और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन 

हरियाणा सरकार ने पालम विहार (रेजांग ला चौक) से दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 के बीच 8.4 किणी लंबे स्पेशल मेट्रो लिंक को मंजूरी दी है.दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से कनेक्ट होगी. यह स्पेशल लिंक रूट पालम विहार से शुरू होकर सीधे दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन से जुड़ेगा.इससे ओल्ड गुरुग्राम के निवासी दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (द्वारका, कीर्ति नगर, राजीव चौक, नोएडा की ओर) से जुड़ेंगे. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से सीधे इंदिरा गांधी हवाई अड्डे (T3) तक कनेक्टिविटी मिलेगी.

ये भी पढ़ें - ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो ट्रैक, जानिए पूरा प्लान

ये भी पढ़ें - Gurugram Metro: गुरुग्राम में खत्म होगा महा ट्रैफिक जाम, 27 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे, देखें पूरी LIST, दिल्ली-नोएडा को भी फायदा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Metro, Gurugram Metro Route, Old Gurugram Metro, Delhi Metro, Old Gurugram Metro Phase 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com