Reliance Jio ने अपनी क्लाउड PC सर्विस JioPC को अब ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध कर दिया है. अभी तक JioPC का इस्तेमाल सिर्फ JioHome ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स कर सकते थे. लेकिन कंपनी ने अब नए प्लान लॉन्च किए हैं, जिन्हें कोई भी यूजर ले सकता है. इसके लिए JioHome कनेक्शन या Jio सिम होना जरूरी नहीं है. JioPC की खासियत यह है कि ये क्लाउड पर काम करता है. इस वजह से इसे एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन के साथ कहीं से भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी आपका PC आपके साथ कहीं भी जा सकता है, चाहे आप किसी भी जगह पर हों.
8GB और 16GB RAM वाले प्लान
Reliance Jio ने JioPC के लिए अलग-अलग कॉन्फिगरेशन वाले नए प्लान लॉन्च किए हैं. यूजर्स 8GB RAM और 500GB क्लाउड स्टोरेज वाला प्लान चुन सकते हैं या फिर 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज वाला प्लान ले सकते हैं. 8GB RAM वाले प्लान में 4 vCPU की कंप्यूटिंग पावर मिलती है. जबकि 16GB RAM वाले प्लान में 8 vCPU मिलते हैं. दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को Ubuntu यानी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम का एक्सेस दिया जाता है. हालांकि, उपलब्ध कराए गए प्लान डिटेल्स में सभी प्लान्स की अलग-अलग कीमतों की जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें- Apple के नए CEO John Ternus को इतनी मिलेगी सैलरी, जान कर हो जाएंगे हैरान!
पुराने कंप्यूटर को भी दे सकते हैं नई पावर
JioPC सब्सक्रिप्शन क्लाउड कंप्यूटिंग की पावर आपके मौजूदा डिवाइस तक पहुंचाता है. अगर आपके पास पुराना कंप्यूटर है, जिसमें स्टोरेज कम है या बेसिक काम करने के लिए भी पर्याप्त पावर नहीं है, तो JioPC की मदद से बिना नया हार्डवेयर खरीदे कंप्यूटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर किया जा सकता है.
सिर्फ 5 मिनट में एक्टिवेट हो जाएगा JioPC
Jio के मुताबिक, यूजर्स करीब पांच मिनट में JioPC प्लान खरीदकर उसे एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके लिए डेटा माइग्रेशन की परेशानी नहीं है, नया हार्डवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है और न ही किसी तरह के डाउनटाइम की जरूरत पड़ती है. JioPC को पर्सनल और बिजनेस, दोनों तरह के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी का मानना है कि भारत में ऐसे लाखों यूजर्स हैं जो फिलहाल नया कंप्यूटर खरीदने या पुराने कंप्यूटर को अपग्रेड करने का खर्च नहीं उठा सकते हैं. ऐसे यूजर्स के लिए JioPC कम कीमत में तेज कंप्यूटिंग पावर पाने का विकल्प बन सकता है.
| वैलिडिटी | JioPC (8GB + 500GB स्टोरेज) | JioPC Ultra (16GB + 1TB स्टोरेज) |
| 2 महीने | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
| 5 महीने | 2000 रुपये | 2500 रुपये |
| 10 + 2 महीने | 4000 रुपये | 5000 रुपये |
कैसे मिलेगा JioPC?
JioPC लेने के लिए यूजर्स को Jio की JioPC वेबसाइट पर जाना होगा. वहां अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. पहली बार इस्तेमाल करने वाले यूजर्स फ्री ट्रायल को भी एक्टिवेट कर सकते हैं. इसके बाद एक मजबूत पासवर्ड सेट करना होगा. फोन नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद JioPC प्लान एक्टिवेट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन मार्केट में Philips की एंट्री, दमदार फीचर्स के साथ भारत में नया 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं