विज्ञापन

Redmi Note 17 Pro Max और Note 17 Pro लॉन्च, 10,000mAh तक की बैटरी, 5 हजार तक की छूट

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 Pro और 10,000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max को लॉन्च कर दिया है. जानिए दोनों फोन की कीमत, बैंक ऑफर्स और फीचर्स.

Redmi Note 17 Pro Max और Note 17 Pro लॉन्च, 10,000mAh तक की बैटरी, 5 हजार तक की छूट
Redmi Note 17 Pro Max

Redmi Note 17 Pro सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस नई लाइनअप में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं. आपको बता दें कि इस सीरीज में पहले से Redmi Note 17 मौजूद है. नए Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Note 17 Pro को 9,000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिला है. आइए, आपको दोनों फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 17 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये तय की गई है.

Redmi Note 17 Pro Max की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 49,999 रुपये से शुरू होती है. इसके सबसे प्रीमियम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी SBI, Axis Bank और IDFC First Bank के कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा HDB Financial Services के जरिए 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है. 

Redmi Note 17 Pro

Redmi Note 17 Pro

भारत में Redmi Note 17 Pro की बिक्री 17 सितंबर से और Note 17 Pro Max की बिक्री 23 सितंबर से Amazon के जरिए शुरू होगी. कलर्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max को Matcha Green, Secret Sunrise और Stealth Black कलर्स में पेश किया गया है. Redmi Note 17 Pro क्लाउड ब्लू, पर्पल वाइब और स्टील्थ ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा.

Redmi Note 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 17 Pro Max एक ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है. ये एंड्रॉइड 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन के लिए 4 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है. इस फोन में 6.83-इंच की 1.5K (1,280 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-बिट कलर डेप्थ, 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 3,200Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन और वेट टच 2.0 (Wet Touch 2.0) सपोर्ट के साथ आती है.

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 12GB तक की LPDDR5x रैम, Adreno GPU और 256GB की तेज UFS 4.1 इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है. धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP66, IP68 और IP69K की जबरदस्त रेटिंग मिली है.

फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन 4K/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में कैपेबल है.

Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. ये 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W की वायर्ड रिवर्स फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इस फोन का डाइमेंशन 163.44x78.27x8.57mm और वजन लगभग 229 ग्राम है.

Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi Note 17 Pro में प्रो मैक्स मॉडल की तरह ही समान ऑपरेटिंग सिस्टम (OS), सॉफ्टवेयर सपोर्ट, डिस्प्ले और धूल व पानी से सुरक्षा (IP रेटिंग) मिलती है. हालांकि, ये फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है. इसमें प्रो मैक्स मॉडल जैसा ही समान रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. ये अधिकतम 1080p/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. इसके अलावा, Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 67W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार की सख्ती के आगे झुका Meta! अब अमेरिका नहीं, सीधे भारतीय पुलिस को देगा ये जानकारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Redmi Note 17 Pro Max, Redmi Note 17 Pro, Redmi Note 17 Pro 5G, Redmi Note 17 Pro Max India Launch, Smartphones
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com