Oppo ने भारत में अपनी Find X9 सीरीज को और बड़ा करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s. इन दोनों फोन में प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. Find X9 Ultra कंपनी का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन है, जबकि Find X9s को उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो थोड़ी कम कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव चाहते हैं.

Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9 का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra का लुक काफी अलग और कैमरा-सेंट्रिक है. इसके पीछे बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो बैक पैनल का बड़ा हिस्सा कवर करता है. Oppo ने बैक पैनल को दो हिस्सों में बांटने के लिए एक वर्टिकल लाइन भी दी है, जिससे यह किसी प्रोफेशनल डिजिटल कैमरे जैसा दिखता है.
वहीं, Oppo Find X9s का डिजाइन ज्यादा सिंपल और स्लिम है. इसमें राउंडेड-स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरे कोने में दिए गए हैं.
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9 के फीचर्स
दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, लेकिन स्क्रीन क्वालिटी और साइज में बड़ा अंतर है. Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है,
दूसरी तरफ Oppo Find X9s में 6.59 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. हालांकि दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं.
दोनों फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं, लेकिन प्रोसेसर में बड़ा अंतर है. Oppo Find X9s में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है.
वहीं, Oppo Find X9 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस समय सबसे ताकतवर मोबाइल प्रोसेसर में से एक माना जाता है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज दी गई है.
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9 का कैमरा
Oppo Find X9 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-टेलीफोटो लेंस मिलता है. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है.
दूसरी तरफ Oppo Find X9s में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप है, जिसे Hasselblad ने ट्यून किया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
HMD Vibe 2 5G भारत में लॉन्च: Sarvam AI के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, कीमत जान हो जाएंगे खुश
Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9 की बैटरी और कीमत
Oppo Find X9s में 7025mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं, Oppo Find X9 Ultra में 7050mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है. इसमें 100W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है.
Oppo Find X9s की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है. इसका 512GB वेरिएंट 89,999 रुपये में आता है. बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत घटकर 62,199 रुपये तक आ सकती है.
वहीं, Oppo Find X9 Ultra की कीमत काफी ज्यादा है. इसका प्राइस 1,69,999 रुपये रखा गया है. बैंक ऑफर्स के बाद यह 1,36,999 रुपये में मिल सकता है. दोनों स्मार्टफोन 28 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं