विज्ञापन

HMD Vibe 2 5G भारत में लॉन्च: Sarvam AI के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, कीमत जान हो जाएंगे खुश

HMD Vibe 2 5G की बिक्री 26 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.

HMD Vibe 2 5G भारत में लॉन्च: Sarvam AI के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, कीमत जान हो जाएंगे खुश
HMD ने भारत में पेश किया नया बजट 5G स्मार्टफोन

HMD ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल आए HMD Vibe का अपग्रेडेड मॉडल है. कंपनी ने इस बार इसे कुछ खास फीचर्स और नए डिजाइन के साथ पेश किया है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Sarvam Indus AI ऐप पहले से इंस्टॉल होकर आता है. 

HMD Vibe 2 5G के पीछे स्प्लिट डिजाइन दिया गया है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है. कैमरा मॉड्यूल फोन की पूरी चौड़ाई तक फैला हुआ है, जो कुछ हद तक प्रीमियम Pro डिवाइस जैसा लुक देता है. यह फोन तीन रंगों Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink में उपलब्ध होगा. इसका फ्रेम फ्लैट है और साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस फोन की सबसे खास बात इसका Sarvam Indus AI ऐप है, जो पहले से इंस्टॉल होकर आता है. कंपनी का कहना है कि यूजर्स इस AI से 22 अलग-अलग भाषाओं में बात कर सकते हैं. 

लॉन्च के दौरान Sarvam AI ने बताया कि यह ऐप Sarvam-105B AI मॉडल पर काम करता है. कंपनी ने यह भी कहा कि इस ऐप से जुड़ा सारा डेटा भारत में ही स्टोर किया जाएगा, जिससे डेटा लोकलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा.

iPhone 17 Pro Max प्रेमियों की मौज! Zepto पर मिल रहा है साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस कैसी है?

HMD Vibe 2 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है. इसमें Unisoc T8200 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. फोन में 4GB RAM मिलती है और स्टोरेज 128GB तक दी गई है. 

कैमरा और बैटरी में क्या मिलेगा?

फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50MP रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी इसकी एक बड़ी ताकत है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और अच्छी बात यह है कि 18W चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा.

HMD Vibe 2 5G की बिक्री 26 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी. इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 1,500 रुपये तक के ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com