विज्ञापन

Google Chrome में बड़ा खतरा! सरकार ने जारी की हाई अलर्ट चेतावनी, Chrome यूजर्स तुरंत करें ये काम

CERT-In के अनुसार, ये सिक्योरिटी कमजोरियां Chrome के कई हिस्सों में पाई गई हैं. इनमें Web Audio, WebRTC और Media कंपोनेंट्स में 'use-after-free' जैसी तकनीकी गड़बड़ियां शामिल हैं

Google Chrome में बड़ा खतरा! सरकार ने जारी की हाई अलर्ट चेतावनी, Chrome यूजर्स तुरंत करें ये काम
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी खतरा, सरकार ने दी चेतावनी

Google Chrome को लेकर भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने एक अहम चेतावनी जारी की है. हाल ही में Chrome के नए वर्जन में कई bugs पाए गए हैं, जो यूजर्स के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं. एजेंसी ने इसे 'हाई रिस्क' कैटेगरी में रखा है और कहा है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर के सिस्टम पर कंट्रोल पा सकते हैं, उनका डेटा चुरा सकते हैं या हैक कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किन यूजर्स पर है ज्यादा खतरा?

यह चेतावनी उन सभी लोगों और कंपनियों के लिए है जो Chrome ब्राउजर का इस्तेमाल Windows, macOS और Linux जैसे डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर करते हैं. यानी अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर पर Chrome यूज करते हैं, तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है.

क्या हैं ये खतरनाक खामियां?

CERT-In के अनुसार, ये सिक्योरिटी कमजोरियां Chrome के कई हिस्सों में पाई गई हैं. इनमें Web Audio, WebRTC और Media कंपोनेंट्स में 'use-after-free' जैसी तकनीकी गड़बड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा V8 JavaScript इंजन और CSS प्रोसेसिंग में भी 'type confusion' जैसी समस्याएं सामने आई हैं. Chrome के रेंडरिंग इंजन Blink में 'out-of-bounds read/write' जैसी खामियां भी मिली हैं, जो सिस्टम के लिए बेहद खतरनाक हो सकती हैं.

इनके अलावा डाउनलोड, DevTools, नेविगेशन और WebCodecs जैसे फीचर्स में भी कुछ कमजोरियां पाई गई हैं. यानी Chrome के कई अलग-अलग हिस्सों में ऐसी खामियां हैं, जिनका फायदा उठाकर कोई भी हैकर यूजर के सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें - Google ने DeepMind के लिए रखा फिलॉसफर, जो अब AI को सिखाएगा सही-गलत का फर्क

कैसे हो सकता है हमला?

इसके लिए हैकर्स को सिर्फ इतना करना होगा कि यूजर को किसी खतरनाक या फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करने के लिए मजबूर किया जाए. जैसे ही यूजर उस वेबसाइट पर जाता है, ये कमजोरियां एक्टिव हो सकती हैं और हैकर सिस्टम पर कंट्रोल पा सकता है. इसके बाद वह सिक्योरिटी सिस्टम को बायपास कर सकता है, डेटा चोरी कर सकता है या सिस्टम को क्रैश भी कर सकता है.

कैसे बचें इससे?

CERT-In ने सलाह दी है कि सभी यूजर्स तुरंत Chrome को अपडेट करें. Google ने इन समस्याओं को ठीक करने के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. इसलिए लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना सबसे है. यूजर्स अपने ब्राउजर की सेटिंग्स में जाकर 'Check for Updates' ऑप्शन के जरिए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं.  इसके अलावा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपडेट ऑन रखना चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाले सिक्योरिटी अपडेट अपने आप इंस्टॉल होते रहें.

साथ ही, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और संदिग्ध वेबसाइट्स से दूर रहें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com