विज्ञापन

Chrome में आया Google का नया AI फीचर, भारत में 8 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट

Google के मुताबिक Chrome में जो नए AI फीचर्स आ रहे हैं, वे कंपनी के एडवांस्ड AI मॉडल Gemini पर आधारित हैं.

Chrome में आया Google का नया AI फीचर, भारत में 8 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट

Google ने भारत में अपने पॉपुलर ब्राउज़र Google Chrome में नए बिल्ट-इन AI फीचर्स जोड़ने का ऐलान किया है. इन फीचर्स की मदद से यूजर्स का ब्राउज़िंग अनुभव पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और उपयोगी हो जाएगा, ऐसा कंपनी का कहना है. खास बात यह है कि इस अपडेट के साथ Chrome अब कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा, जिससे देश के करोड़ों इंटरनेट यूजर्स को अपनी भाषा में जानकारी समझना और ढूंढना ज्यादा आसान हो जाएगा.

Google के अनुसार Chrome में 50 से ज्यादा भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया जा रहा है, जिनमें कई भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं. इनमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं. इससे भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी पसंदीदा भाषा में इंटरनेट ब्राउज़ कर सकें. भाषा सपोर्ट बढ़ने से लोग आसानी से अपनी भाषा में कंटेंट पढ़ और समझ सकेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Google के मुताबिक Chrome में जो नए AI फीचर्स आ रहे हैं, वे कंपनी के एडवांस्ड AI मॉडल Gemini पर आधारित हैं. यह फीचर्स खास तौर पर यूजर्स को इंटरनेट पर जानकारी ढूंढने और समझने में मदद करने के लिए बनाए गए हैं. यानी अब किसी सवाल का जवाब पाने के लिए अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत नहीं होगी. यूजर अपने मौजूदा टैब के ऊपर दाईं तरफ मौजूद आइकन पर क्लिक करके अपने पर्सनल ब्राउज़िंग असिस्टेंट से चैट शुरू कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि Gemini की मदद से यूजर्स अपने ब्राउज़र का पहले से ज्यादा बेहतर उपयोग कर पाएंगे. फिलहाल ये सुविधाएं सबसे पहले डेस्कटॉप और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी.

Gmail के साथ भी होगा सीधा इंटीग्रेशन
इस अपडेट की एक और खास बात यह है कि Chrome का AI फीचर Gmail के साथ भी काम करेगा. इसका मतलब है कि यूजर्स अपने मौजूदा वेब पेज को छोड़े बिना ही ईमेल लिख और भेज सकेंगे. इसके लिए बस साइड पैनल खोलकर AI से ईमेल भेजने के लिए कहना होगा. AI ईमेल का ड्राफ्ट तैयार कर देगा और यूजर चाहें तो उसमें बदलाव करके एक क्लिक में उसे भेज सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com