विज्ञापन

Google Chrome पर साइबर खतरा! भारत सरकार की एजेंसी ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, तुरंत अपडेट करें ब्राउज़र

CERT-In ने सभी यूज़र्स और संगठनों को सलाह दी है कि वे अपने ब्राउज़र को हमेशा अपडेट रखें और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर जाने से बचें.

Google Chrome पर साइबर खतरा! भारत सरकार की एजेंसी ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, तुरंत अपडेट करें ब्राउज़र

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Google Chrome इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. एजेंसी ने बताया है कि Chrome ब्राउज़र में कई गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका साइबर हमलावर फायदा उठा सकते हैं. इस चेतावनी में कहा गया है कि सभी यूज़र्स अपने ब्राउज़र को जल्द से जल्द लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट कर लें, ताकि साइबर अटैक से बच सकें.

क्या है ये सिक्योरिटी अलर्ट?
CERT-In की इस एडवाइजरी के मुताबिक Chrome के डेस्कटॉप वर्ज़न में कई तकनीकी कमजोरियां पाई गई हैं. इन खामियों के कारण हैकर्स रिमोट कोड एक्सीक्यूशन यानी दूर से ही कंप्यूटर पर कोड चलाने में सफल हो सकते हैं. इसका मतलब यह है कि अगर कोई यूज़र किसी खतरनाक या फर्जी वेबसाइट पर चला जाता है, तो उस वेबसाइट के जरिए हैकर उसके सिस्टम पर हमला कर सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

किन सिस्टम पर है सबसे ज्यादा खतरा?
साइबर सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक यह समस्या Chrome के पुराने वर्ज़न इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को ज्यादा प्रभावित कर सकती है. खास तौर पर (145.0.7632.116/117) Windows, 145.0.7632.116/117) macOS और (145.0.7632.116) Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Chrome ब्राउज़र के पुराने वर्ज़न जोखिम में हैं. अगर आपके कंप्यूटर में Chrome का पुराना वर्ज़न इंस्टॉल है तो हैकर्स इसका फायदा उठाकर सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

Chrome ब्राउज़र को कैसे करें सुरक्षित?
इस समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने Chrome ब्राउज़र को तुरंत अपडेट कर लें. Google समय-समय पर सुरक्षा पैच जारी करता है, जो इन कमजोरियों को ठीक करने में मदद करते हैं. जब आप ब्राउज़र को अपडेट करते हैं, तो ये सुरक्षा सुधार अपने-आप लागू हो जाते हैं और हैकिंग का खतरा काफी कम हो जाता है.

Chrome अपडेट करने का आसान तरीका
Chrome ब्राउज़र को अपडेट करना बहुत आसान है. इसके लिए आपको Chrome खोलना होगा और ऊपर दाईं तरफ दिखने वाले तीन डॉट वाले मेन्यू पर क्लिक करना होगा.  इसके बाद 'Help' विकल्प में जाकर 'About Google Chrome' पर क्लिक करें. यहां Chrome अपने-आप नए अपडेट को चेक करेगा और अगर कोई नया वर्ज़न उपलब्ध होगा तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर देगा. अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउज़र को रीस्टार्ट करना जरूरी होता है ताकि सभी सुरक्षा सुधार ठीक से काम कर सकें.

यूज़र्स के लिए जरूरी सलाह
CERT-In ने सभी यूज़र्स और संगठनों को सलाह दी है कि वे अपने ब्राउज़र को हमेशा अपडेट रखें और किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर जाने से बचें. नियमित अपडेट करने से सिस्टम की सुरक्षा बनी रहती है और साइबर हमलों का खतरा काफी कम हो जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com