विज्ञापन

Google Chrome में आया नया फीचर! अब मोबाइल पर भी दिखेगा डेस्कटॉप जैसा बुकमार्क बार

Chrome ने इस अपडेट में एक और ऑप्शन दिया गया है जिसे 'All bookmarks' कहा जाता है. इस ऑप्शन पर क्लिक करने से पूरा बुकमार्क इंटरफेस खुल जाता है.

Google Chrome में आया नया फीचर! अब मोबाइल पर भी दिखेगा डेस्कटॉप जैसा बुकमार्क बार

क्या आप भी अब तक परेशान थे कि डेस्कटॉप पर सेव किए गए बुकमार्क्स को मोबाइल पर देख नहीं सकते! क्योंकि बुकमार्क को पढ़ने के लिए फिर से डेस्कटॉप ही खोलना पड़ता है? लेकिन अब Google ने आपकी सुन ली है, और इस परेशानी को ही खत्म कर दिया है. वो कैसे! चलिए बताते हैं. 

दरअसल, Google ने अपने सबसे पॉपुलर ब्राउज़र Google Chrome में एक नया फीचर जोड़ा है. यह फीचर खासतौर पर एंड्रॉयड डिवाइस इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है. इस नए अपडेट के साथ अब एंड्रॉयड डिवाइस में भी Chrome में बुकमार्क बार दिखाई देगा, जिससे यूजर अपनी सेव की गई वेबसाइट्स को जल्दी और आसानी से खोल सकेंगे. यह फीचर पहले सिर्फ डेस्कटॉप ब्राउज़र में उपलब्ध था.

Latest and Breaking News on NDTV

खास बात ये कि अगर बुकमार्क बार में सेव किए गए सभी बुकमार्क एक साथ फिट नहीं होते हैं, तो बार के एंड में एक दाईं ओर इशारा करने वाला आइकन दिखाई देगा. इस आइकन पर क्लिक करने से आप बाकी सेव किए गए बुकमार्क्स की लिस्ट देख सकते हैं. यानी चाहे कितने भी बुकमार्क सेव हों, यूजर उन्हें आसानी से एक्सेस कर सकेगा.

Chrome ने इस अपडेट में एक और ऑप्शन दिया गया है जिसे 'All bookmarks' कहा जाता है. इस ऑप्शन पर क्लिक करने से पूरा बुकमार्क इंटरफेस खुल जाता है. इस इंटरफेस में आप अपने सभी सेव किए गए वेबसाइट्स को लिस्ट में देख सकते हैं. यहां से वे पुराने बुकमार्क्स को मैनेज कर सकते हैं, उन्हें एडिट कर सकते हैं या नए बुकमार्क जोड़ सकते हैं.

कैसे करें इस फीचर को चालू?
यह नया फीचर Chrome के वर्जन 146 के साथ Android डिवाइस में जारी किया जा रहा है. जो यूजर इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे इसे अपने ब्राउज़र की सेटिंग्स में जाकर चालू कर सकते हैं. इसके लिए Chrome में Settings - Appearance - Show bookmarks bar पर जाना होगा.

अगर अपडेट के बाद भी यह ऑप्शन तुरंत दिखाई नहीं देता, तो उपयोगकर्ता अपने फोन की ऐप सेटिंग्स में जाकर Chrome ऐप को force stop कर सकते हैं और फिर उसे दोबारा खोल सकते हैं. इससे नया ऑप्शन दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com