विज्ञापन

7 साल तक नहीं खराब होगी बैटरी! 30 जून को आ रहा है OnePlus का यह नया फोन, उड़ जाएंगे होश

OnePlus भारत में 30 जून को अपनी नई सीरीज़ का OnePlus N6 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. जानें इस बजट फोन में मिलने वाली 8,000mAh की बड़ी बैटरी, ऑक्सीजनओएस 16 और संभावित कीमत की पूरी डिटेल.

7 साल तक नहीं खराब होगी बैटरी! 30 जून को आ रहा है OnePlus का यह नया फोन, उड़ जाएंगे होश
पहली बार इतना सस्ता OnePlus फोन

OnePlus, 30 जून 2026 को भारत में अपना एक बेहद अनोखा स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने पहले ही इस फोन के कुछ होश उड़ाने वाले फीचर्स का खुलासा किया है जो इस प्राइस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो सालों-साल बिना किसी दिक्कत के चले, तो वनप्लस का यह नया दांव आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

क्या है OnePlus N6 की सबसे बड़ी यूएसपी?

OnePlus N6 का सबसे बड़ा फीचर इसकी विशाल 8,000mAh बैटरी है. वनप्लस का दावा है कि यह दमदार बैटरी सिंगल चार्ज में लगातार तीन दिनों तक का बैकअप दे सकती है. इतना ही नहीं, फोन के साथ 45W की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जो इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करेगी. वनप्लस के मुताबिक, 7 साल तक लगातार चार्ज करने के बाद भी इस फोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से ज्यादा बनी रहेगी, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

PhonePe यूज करते हैं? तो ये खबर जरूर पढ़ लें! नहीं तो हर 3 महीने में कटेंगे ₹100

5 साल तक नहीं होगा हैंग

बैटरी के अलावा वनप्लस इस फोन के साथ लंबी परफॉर्मेंस का वादा भी कर रहा है. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि OnePlus N6 आउट-ऑफ-द-बॉक्स नए OxygenOS 16 के साथ आएगा. सॉफ्टवेयर में किए गए खास ऑप्टिमाइजेशन की बदौलत यह फोन पूरे 60 महीनों (5 साल) तक बिल्कुल नए जैसा स्मूथ चलेगा. इस दौरान यूजर्स को ऐप लॉन्चिंग, मल्टीटास्किंग और एनिमेशन में किसी भी तरह के लैग या हैंग होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सिंपल और क्लीन है डिज़ाइन

लुक और डिज़ाइन की बात करें तो OnePlus N6 को काफी क्लीन और सिंपल रखा गया है. इसका बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट है. ऊपर बाईं तरफ एक स्क्वायर-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो देखने में काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 6 जैसा ही लगता है. लीक्स की मानें तो इसमें एक शानदार रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और फोटोग्राफी के लिए एक दमदार प्राइमरी कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, ताकि बजट यूजर्स को भी वनप्लस का प्रीमियम फील मिल सके.

टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में OnePlus N6 की कीमत ₹18,000 के आस-पास रखी जा सकती है. 30 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और पहली सेल की तारीखों से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OnePlus N6
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com