विज्ञापन

iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर

iPhone 18 Pro सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है. जानिए इस फोन के नए A20 Pro 2nm प्रोसेसर, 5200mAh बैटरी, नए कलर्स आदि के बारे में सबकुछ.

iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर

Apple अपने नए अपकमिंग iPhone 18 Pro सीरीज में कुछ ऐसे क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है जो स्मार्टफोन की दुनिया को पूरी तरह बदल कर रख देंगे. लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया आईफोन 18 प्रो न सिर्फ परफॉर्मेंस बल्कि डिजाइन और कैमरे के मामले में भी पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है.

इस बार आपको iPhone 18 Pro सीरीज में नए और बेहद खूबसूरत कलर्स देखने को मिलेंगे. डार्क चेरी, लाइट ब्लू, डार्क ग्रे और सिल्वर फिनिश जैसे कलर्स टेस्ट कर रही है. इसमें डार्क चेरी इस बार का सबसे खास यानी सिग्नेचर कलर होने वाला है. इसके अलावा फोन के बैक पैनल और फ्रेम के बीच के गैप को कम करके इसे पहले से कहीं ज्यादा स्मूद लुक दिया गया है.

iPhone 18 Pro के स्क्रीन साइज में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. आईफोन 18 प्रो 6.3 इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स 6.9 इंच के डिस्प्ले के साथ ही आएगा. लेकिन इस बार कंपनी इसमें बेहद एडवांस LTPO Plus OLED पैनल का इस्तेमाल करने जा रही है. यह नया पैनल न केवल बेहतरीन और सटीक कलर्स दिखाएगा, बल्कि फोन की बैटरी भी काफी बचाएगा. इसके साथ ही स्क्रीन पर मिलने वाला डायनेमिक आइलैंड पहले से काफी छोटा हो जाएगा, जिससे आपको स्क्रीन पर काम करने और वीडियो देखने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी.

iPhone 17 Pro की कीमत में ₹18,000 की भारी गिरावट! Flipkart की इस ट्रिक से तुरंत उठाएं फायदा

परफॉर्मेंस के मामले में आईफोन 18 प्रो में ऐपल का सबसे नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिलेगा, जो दुनिया की सबसे एडवांस 2nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा. यह नया प्रोसेसर पुराने मॉडल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा तेज और 30 फीसदी ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा. बेहतर स्पीड और एआई (AI) से जुड़े कामों को फटाफट निपटाने के लिए इस बार प्रो मॉडल्स में 12GB की भारी-भरकम रैम दी जाएगी. साथ ही इसमें ऐपल का अपना नया C2 मॉडेम होगा जो बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी देगा.

आईफोन 18 प्रो के मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर सिस्टम दिया जा सकता है, जो कैमरे के लेंस में आने वाली रोशनी को खुद कंट्रोल कर सकेगा. इससे रात के अंधेरे में या कम रोशनी में भी DSLR जैसी शानदार तस्वीरें खींची जा सकेंगी. हालांकि, कैमरे का सेटअप पुराना ही रहेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स (मेन, अल्ट्रावाइड और 4x टेलीफोटो) शामिल होंगे.

गूगल जेमिनी पावर्ड सुपरस्मार्ट Siri AI

डब्लूडब्लूडीसी 2026 (WWDC 2026) में मिली झलक के मुताबिक, यह नया फोन आउट ऑफ द बॉक्स iOS 27 पर चलेगा. सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें एक नया Siri AI ऐप मिलेगा, जो Google Gemini मॉडल्स पर आधारित होगा. यह नई सिरी स्क्रीन पर चल रही चीजों को बड़ी आसानी से समझ सकेगी और आपके पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को ध्यान में रखकर आपके सारे काम चुटकियों में कर देगी.

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत

Apple सितंबर 2026 में Pro मॉडल्स लॉन्च करेगा, जबकि रेगुलर आईफोन 18 को 2027 की शुरुआत तक टाला जा सकता है. कीमतों की बात करें तो मेमोरी कंपोनेंट्स की कमी के कारण इस बार कीमतें बढ़ना तय है. 

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 18 Pro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com