Instagram stealth mode story : आज के समय में सोशल मीडिया सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं रहा, बल्कि ये लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऐसे में इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के एक्सपीरियंसेस को और बेहतर बनाने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. खबरों के मुताबिक कंपनी कुछ देशों में अपने पेड वर्जन की टेस्टिंग कर रही है, जिसे इंस्टाग्राम प्लस कहा जा सकता है. इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को कई एक्स्ट्रा सुविधाएं मिलेंगी, जो फ्री वर्जन में अवेलेबल नहीं होंगी. खास बात ये है कि ये सर्विस उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है जो इंस्टाग्राम पर ज्यादा समय बिताते हैं या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हैं.
किन देशों में शुरू हुई टेस्टिंग
रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम अपने इस पेड फीचर की टेस्टिंग मेक्सिको, जापान और फिलीपींस जैसे देशों में कर रहा है. ये शुरुआती चरण है, जिसमें कंपनी यूजर रिस्पॉन्स और फीचर्स की उपयोगिता को समझ रही है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसे जल्द ही दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत
खबरों में बताया गया है कि इस पेड वर्जन की कीमत करीब 200 रुपये तक हो सकती है. हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी कीमत थोड़ी अलग हो सकती है. भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत क्या होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे
- इस नए वर्जन में यूजर्स को कई खास सुविधाएं मिल सकती हैं.
- यूजर्स 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी देख पाएंगे.
- क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे.
- एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने का मौका मिलेगा.
- ऐप में कम विज्ञापन दिखाई देंगे.
- कुछ एडवांस टूल्स भी मिल सकते हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए हेल्पफुल होंगे.
क्यों ला रहा है कंपनी ये फीचर
इंस्टाग्राम का ये कदम उसकी कमाई बढ़ाने और यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. जैसे-जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉम्पटीशन बढ़ रहा है, कंपनियां नए फीचर्स के जरिए यूजर्स को जोड़े रखना चाहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं