Apple जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है. इस नए फोन को iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से पेश किया जा सकता है. कहा जा रहा है कि यह iPhone 2007 के बाद सबसे बड़ा बदलाव होगा, जब पहला iPhone लॉन्च हुआ था. पिछले कई सालों से लोग Apple के फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे थे, और अब खबरें हैं कि कंपनी इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर सकती है.

iPhone Fold का डिजाइन
iPhone Fold का डिजाइन काफी खास हो सकता है. लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, यह फोन किताब की तरह खुलने वाला होगा. इसका मतलब है कि बंद होने पर यह एक नॉर्मल फोन जैसा दिखेगा, लेकिन खोलने पर टैबलेट जैसा बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा. यह फोन थोड़ा चौड़ा लेकिन छोटा हो सकता है, जिससे इसका आकार पासपोर्ट जैसा लगेगा.
कंपनी इसमें मजबूत 'लिक्विड मेटल हिंग' का इस्तेमाल कर सकती है, जिससे फोन ज्यादा टिकाऊ होगा. पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. यह फोन ब्लैक और सिल्वर जैसे दो रंगों में आ सकता है.
iPhone 18 Pro से Foldable iPhone तक, Apple इस साल ला रहा है 12 नए डिवाइस
iPhone Fold का डिस्प्ले
iPhone Fold में अंदर की तरफ लगभग 7.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.5 इंच की स्क्रीन मिल सकती है. दोनों स्क्रीन में OLED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा, जिससे कलर और ब्राइटनेस शानदार होंगे. खास बात यह है कि इसमें Face ID नहीं दिया जा सकता, यानी आपको Dynamic Island भी देखने को नहीं मिलेगा. इसके बजाय फोन में साइड में Touch ID और पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है.
iPhone Fold का कैमरा
कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी दमदार हो सकता है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है. हालांकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं मिलने की संभावना है. सेल्फी के लिए अंदर की स्क्रीन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा या पंच-होल कैमरा मिल सकता है.

iPhone Fold की परफॉर्मेंस
iPhone Fold में Apple का नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. इससे फोन की स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी दोनों बेहतर होंगी. इसमें 12GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान होगी. बैटरी की बात करें तो इसमें iPhone की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लगभग 5400mAh से 5800mAh के बीच हो सकती है.
इसके अलावा, यह फोन केवल eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है और इसमें AI फीचर्स भी ज्यादा एडवांस होंगे, खासकर नए iOS अपडेट के साथ.
iPhone Fold का लॉन्च और कीमत
iPhone Fold को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए जा सकते हैं. कीमत की बात करें तो यह फोन काफी महंगा हो सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत लगभग $2400 (करीब ₹2.25 लाख) हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं