हर बार की तरह इस बार भी लॉन्चिंग से पहले ही iPhone 18 Pro और iPhone Ultra के फीचर्स, बैटरी और कीमत को लेकर बड़े खुलासे हो चुके हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार एप्पल के प्रीमियम मॉडल्स को बनाना कंपनी के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है. इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला है. पिछले कुछ महीनों में NAND स्टोरेज और DRAM मेमोरी जैसे ज़रूरी कंपोनेंट्स की कीमतें काफी बढ़ गई हैं.
इसके अलावा, आईफोन 18 सीरीज़ में मिलने वाला नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट काफी ज़्यादा है. प्रो मॉडल्स में एक नया वेरिएबल-अपर्चर मेन कैमरा सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जो इसकी कीमत को और बढ़ा देगा. रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ स्टोरेज वेरिएंट्स में $200 (करीब 16,000 रुपये) तक की भारी बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
Instagram अकाउंट खतरे में? कोई भी बना सकता है आपकी तस्वीरों से AI फोटो, तुरंत बदलें यह सेटिंग
लीक्स की मानें तो एप्पल अपने पहले फोल्डेबल 'iPhone Ultra' पर काफी तेजी से काम कर रहा है, जो कि एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन हो सकता है. फोल्डेबल फोन्स में अक्सर ऐसा डिज़ाइन देखा जाता है जहां दोनों हिस्सों में बैटरी बटी होती है. इन बैटरियों की क्षमता 1,921mAh और 2,962mAh है, जो मिलकर कुल 4,883mAh की रेटेड कैपेसिटी बनाती हैं. मार्केट में इसे 5000mAh बैटरी के नाम से प्रमोट किया जा सकता है.
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में थोड़े और iPhone 18 Pro Max में काफी बड़े बैटरी सुधार देखने को मिलेंगे. हालांकि, फिजिकल सिम ट्रे और eSIM वेरिएंट्स के आधार पर इसकी क्षमता थोड़ी अलग हो सकती है. बैटरी के साथ-साथ इस बार फोंस के वजन में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max का वजन 240 ग्राम के पार जा सकता है, जो इसे काफी हैवी बनाएगा. इसके अलावा, बड़े कैमरा मॉड्यूल की वजह से फोन की थिकनेस भी बढ़ सकती है.
लुक और डिज़ाइन की बात करें तो इस बार आपको क्लासिक ब्लैक प्रो मॉडल देखने को न मिले. इसकी जगह एप्पल डार्क चेरी, लाइट ब्लू और सिल्वर जैसे नए शेड्स पर फोकस कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं