विज्ञापन

भारत में इतनी होगी नए iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत! लॉन्च से पहले ही लीक हुआ प्राइस

सितंबर में लॉन्च होने वाली नई iPhone 18 Pro सीरीज की भारतीय कीमतों में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है. जानिए आपके पसंदीदा मॉडल की कीमत इस बार कितनी बढ़ सकती है.

भारत में इतनी होगी नए iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत! लॉन्च से पहले ही लीक हुआ प्राइस
इस बार Apple बढ़ा रहा है इतने पैसे, देखें डिटेल्स
X: theapplehub

अगर आप भी iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अपनी जेब थोड़ी और ढीली करने का समय आ गया है. Apple के CEO Tim Cook के हालिया बयानों और बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस साल आने वाले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है. आइए जानते हैं कि भारत में ये नए सुपर-प्रीमियम फोन आपको कितने महंगे पड़ने वाले हैं.

क्यों महंगी हो रही है आईफोन 18 सीरीज?

कीमतें बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह AI है. आज के समय में दुनिया भर के डेटा सेंटर्स और AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर मेमोरी और स्टोरेज चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है. इस वजह से स्मार्टफोन में लगने वाली चिप्स पिछले तीन तिमाहियों में 4 गुना तक महंगी हो चुकी हैं.

iPhone 18 Pro का पहला लुक लीक! मिलेगा ऐसा अनोखा डिस्प्ले, AI फीचर और धांसू कलर

टिम कुक ने खुद माना है कि कंपनी अब इस बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद नहीं उठा सकती, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी होना अब बिल्कुल तय है. एक तरफ जहां मेमोरी के दाम 4 गुना बढ़ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ रुपये की कमजोरी ने स्मार्टफोन ब्रांड्स पर दबाव और ज्यादा बढ़ा दिया है.

तो भारत में जहां iPhone 17 Pro ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर आया था. वहीं, iPhone 18 Pro अब इस आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगा. इसी तरह iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,49,900 के पुराने आंकड़े से काफी ऊपर निकल जाएगी.

सितंबर के पहले दो हफ्तों में उठेगा पर्दा

ऐपल का यह मेगा इवेंट हर साल की तरह इस साल भी सितंबर 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोजित होने की उम्मीद है. इसी इवेंट में दुनिया के सामने आईफोन 18 सीरीज की कीमतों और फीचर्स का खुलासा होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 18 Pro Price India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com