- Apple कथित तौर पर 'अल्ट्रा' मॉडल को 2027 तक टाल रहा है.
- सप्लाई चैन के मुताबिक, 2026 में iPhone 18 के महंगे मॉडल लॉन्च होंगे.
- 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब एप्पल 'स्प्लिट रिलीज' रणनीति अपना सकती है.
iPhone 18 Launch Date: हर साल सितंबर का महीना आते ही Apple फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं. सबको इंतजार होता है नए आईफोन का. लेकिन अगर आप अपकमिंग iPhone 18 सीरीज या फिर लंबे समय से चर्चा में चल रहे फोल्डेबल iPhone Ultra को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर है.
नई सप्लाई चेन रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple अपने सालों पुराने लॉन्चिंग के तरीके को पूरी तरह बदलने जा रहा है. कंपनी अब स्प्लिट रिलीज (Split Release) स्ट्रेटेजी अपनाने की तैयारी में है, यानी सारे फोंस अब एक साथ नहीं आएंगे. हालांकि, Apple ने आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर नहीं लगाई है और ये सब अभी अफवाहें और कयास ही हैं, लेकिन टेक बाजार में इसे लेकर हलचल तेज है.
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max Specifications
आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच की डिस्प्ले और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है. आईफोन 18 प्रो सीरीज में A20 चिपसेट होगा. वहीं इनमें 12GB RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है. आईफोन 18 प्रो में 4288mAh की बैटरी होगी, जबकि आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5200mAh की बैटरी मिलने की अफवाह है. कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स के रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है.
iPhone Ultra का इंतजार हुआ लंबा
शुरुआत करते हैं उस फोन से जिसका क्रेज सबसे ज्यादा है. Apple का फोल्डेबल आईफोन, जिसे iPhone Ultra या iPhone Fold भी कहा जा रहा है. पहले आए लीक्स में दावा किया जा रहा था कि यह फोन 2026 में एंट्री मार लेगा, लेकिन अब नए सिग्नल्स बताते हैं कि इसकी रिलीज 2027 तक खिंच सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि Apple जल्दबाजी के मूड में बिल्कुल नहीं है. कंपनी अभी भी इसकी फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, ड्यूरेबिलिटी के कड़े स्टैंडर्ड्स और हिंज डिजाइन को एकदम परफेक्ट बनाने में जुटी है. वह चाहती है कि जब फोन मार्केट में आए, तो यूजर एक्सपीरियंस और मजबूती में कोई कमी न हो.
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple एक अलग गेम भी खेल सकता है. वह 2027 के अपने सितंबर इवेंट में इस फोन को सिर्फ दुनिया के सामने शोकेस कर सकता है, ताकि मार्केट में तगड़ा हाइप बन जाए, और बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन सेट होने के बाद इसे बाद में रिलीज किया जाए.
ये भी पढ़ें:- iPhone 17 Pro Max सीधे 11,500 रुपये सस्ता हुआ! जानें कहां और कैसे मिल रही है ये डील
कहां से मिला इस बड़े बदलाव का सुराग?
अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक ये बात उठी कहां से? तो इसका जवाब द संडे गार्जियन की रिपोर्ट में दिया गया है. Apple को कैमरा लेंस सप्लाई करने वाली दिग्गज कंपनी Largan Precision ने. हाल ही में हुई एक शेयरधारकों की मीटिंग में कंपनी के चेयरमैन लिन एन-पिंग (Lin En-ping) ने अपने एक बड़े अमेरिकी ग्राहक के प्रोडक्ट शेड्यूलिंग में बदलाव का साफ जिक्र किया_
उन्होंने कहा, 'इस साल की चौथी तिमाही पिछले सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा व्यस्त रहने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्राहक के नए प्रोडक्ट शेड्यूलिंग के तहत कुछ नए प्रोडक्ट्स को तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना है, जबकि कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को अगले साल की शुरुआत तक के लिए टाल दिया गया है.'
ये भी पढ़ें:- 20 प्रधानमंत्री देने वाले दुनिया के सबसे VIP स्कूल में पढ़ेंगे प्रिंस जॉर्ज, 1 साल की फीस जानकार चौंक जाएंगे आप
iPhone 18 का स्प्लिट लॉन्च प्लान
इस बयान के बाद एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि Apple अपनी परंपरा को तोड़ते हुए iPhone 18 सीरीज को दो अलग-अलग फेज में लॉन्च करेगा. अगर ऐसा होता है, तो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में Apple की लॉन्चिंग स्ट्रेटेजी में यह सबसे बड़ा उलटफेर होगा. इस नए प्लान के मुताबिक कहानी कुछ ऐसी हो सकती है:-
Apple अपनी पुरानी रीत निभाते हुए अपने सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल्स यानी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को तय समय पर सितंबर में ही लॉन्च कर देगा. इस सालाना सितंबर इवेंट में इन दोनों धांसू फोंस के साथ Apple Watch के नए अपडेटेड मॉडल्स और कुछ नई एक्सेसरीज भी देखने को मिल सकती हैं.
हालांकि जो लोग बेस मॉडल्स का इंतजार करते हैं, उन्हें थोड़ा तरसना पड़ेगा. खबर है कि स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और मुड़ने वाले नए वेरिएंट iPhone Air की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाकर वसंत 2027 तक के लिए टाला जा सकता है.
अगर ऐसा हुआ, तो खरीदारों पर क्या असर पड़ेगा?सीधी बात ये है कि अगर Apple का यह स्प्लिट लॉन्च और Ultra में देरी का प्लान सच साबित होता है, तो ग्राहकों का फोन अपग्रेड करने का पूरा चक्र ही बदल जाएगा. जो लोग हमेशा प्रो मॉडल्स ही खरीदते हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उनके लिए प्रीमियम मॉडल्स तय समय पर आ रहे हैं. लेकिन, जो लोग स्टैंडर्ड या कम बजट वाले आईफोन मॉडल का इंतजार करते हैं, उन्हें अपनी जेब में पैसे दबाकर कुछ महीने और सब्र करना होगा.
ये भी पढ़ें:- Maruti Suzuki Brezza Facelift का फर्स्ट लुक लीक! पैनोरमिक सनरूफ, नया गियरबॉक्स के साथ Nexon और XUV 3XO को देगी टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं