विज्ञापन

iPhone 17 Pro की कीमत में ₹18,000 की भारी गिरावट! Flipkart की इस ट्रिक से तुरंत उठाएं फायदा

Flipkart पर iPhone 17 Pro की कीमत में ₹18,000 की भारी कटौती की गई है. जानें ₹12,000 के फ्लैट डिस्काउंट और ₹6,000 के बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत.

iPhone 17 Pro की कीमत में ₹18,000 की भारी गिरावट! Flipkart की इस ट्रिक से तुरंत उठाएं फायदा
फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro हुआ बेहद सस्ता

Apple का प्रीमियम और पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो आपके लिए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है. Flipkart पर इस समय iPhone 17 Pro पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. 

भारत में जब iPhone 17 Pro के 256GB बेस वेरिएंट को लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत ₹1,34,900 रखी गई थी. लेकिन अब फ्लिपकार्ट ने इसे ₹1,22,900 की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया है. यानी आपको बिना किसी शर्त के सीधे ₹12,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा यदि आप भुगतान के लिए SBI, Axis Bank या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹6,000 की अतिरिक्त छूट मिलेगी. इन दोनों ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत घटकर मात्र ₹1,16,900 रह जाती है.

Apple फिर ला रहा है दुनिया का सबसे स्लिम फोन! लीक हो गए 2027 iPhone Air के सीक्रेट फीचर्स

iPhone 17 Pro को एप्पल ने कई बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया था. इसमें बेहद शक्तिशाली A19 Pro चिप दी गई है जो गेमिंग और एआई टास्क को पलक झपकते ही संभाल लेती है. इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एक बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें पहली बार 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल किया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट में ही 256GB स्टोरेज को स्टैंडर्ड कर दिया है, जिससे आपको स्पेस की कमी नहीं होती.

क्या आपको यह डील लेनी चाहिए?

₹1,16,900 की प्रभावी कीमत पर iPhone 17 Pro आपको वो सभी प्रो फीचर्स देता है जिसके लिए लोग प्रो मैक्स मॉडल पर ज्यादा पैसे खर्च करते हैं. इसमें आपको फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ-साथ आने वाले कई सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट का सपोर्ट मिलेगा. चूंकि फ्लिपकार्ट के ये लिमिटेड-पीरियड ऑफर्स कभी भी खत्म हो सकते हैं और भविष्य में iPhone की कीमतें बढ़ने की पूरी संभावना है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPhone 17 Pro Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com