विज्ञापन

Amazon Great Summer Sale: iPhone 16 और S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!

Amazon ने अपनी पॉपुलर 'Great Summer Sale' का ऐलान कर दिया है, जो 8 मई से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान ग्राहकों को कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा.

Amazon Great Summer Sale: iPhone 16 और S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!
Amazon Great Summer Sale का ऐलान

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon ने अपनी पॉपुलर 'Great Summer Sale' का ऐलान कर दिया है, जो 8 मई से शुरू होने जा रही है. इस सेल के दौरान ग्राहकों को कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिलेगा. खास बात यह है कि iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 15 जैसे प्रीमियम फोन्स पर भी भारी छूट मिलने वाली है. सेल शुरू होने से पहले ही Amazon ने इन ऑफर्स की झलक दिखा दी है, जिससे यूजर्स में उत्साह और बढ़ गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सेल में क्या मिलेगा खास

इस Great Summer Sale में सिर्फ कुछ ही नहीं, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते दामों पर मिलेंगे. इसमें Samsung, Apple, iQOO और OnePlus जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. खास बात यह है कि कुछ स्मार्टफोन्स पर ऑफर सेल शुरू होने से पहले ही एक्टिव हो सकते हैं, यानी ग्राहक पहले ही कम कीमत पर खरीदारी कर सकते हैं.

और भी स्मार्टफोन डील्स

इस सेल के दौरान कई अन्य स्मार्टफोन्स पर भी शानदार ऑफर मिलेंगे. Samsung Galaxy Z Fold 7 को करीब ₹1,67,999 में खरीदा जा सकेगा. वहीं iQOO 15, जिसकी असली कीमत ₹76,999 है, उसे ₹66,999 में उपलब्ध कराया जाएगा. OnePlus Nord 6 भी इस सेल में ₹36,999 में मिलेगा, जो अपनी ओरिजिनल कीमत ₹52,999 से काफी कम है. इसके अलावा OnePlus 13s, iQOO 15R और OnePlus 13 जैसे मॉडल्स पर भी अच्छे डिस्काउंट दिए जाएंगे.

Netflix Clips: अब मोबाइल पर शोज और फिल्में ढूंढना हुआ आसान, जानिए कैसे करना है यूज

बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा फायदे

इस सेल में सिर्फ प्राइस कट ही नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स के जरिए भी ग्राहक ज्यादा बचत कर सकते हैं. HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट भी दिए जाएंगे. ICICI Bank के Amazon Pay क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी खास फायदे मिलेंगे. जो लोग Amazon Prime सदस्य हैं, उन्हें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स और जल्दी एक्सेस जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com