विज्ञापन

राजस्थानी भाषा के लिए जयपुर में छात्रों का आंदोलन जारी, 11 दिन से अनशन पर बैठे शुभम रेवाड़ ICU में भर्ती

राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर आंदोलन जारी है. साथ ही मांग की जा रही है कि विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा का अध्ययन केंद्र खोला जाए.

राजस्थानी भाषा के लिए जयपुर में छात्रों का आंदोलन जारी, 11 दिन से अनशन पर बैठे शुभम रेवाड़ ICU में भर्ती
छात्रनेता शुभम रेवाड़ 11 दिन से आमरण अनशन पर है.

राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव करवाने और राजस्थानी भाषा केंद्र खोलने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. यूनिवर्सिटी के छात्र शुभम रेवाड़ 11 दिन से आमरण अनशन पर हैं. पिछले दिनों स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल में भी शुभम का अनशन जारी है. दूसरी ओर, राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर छात्र लगातार 18 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले एनएसयूआई से जुड़ी कुछ छात्राओं ने टोंक फाटक के पास पानी की टंकी पर चढ़कर भी प्रदर्शन किया था. राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर चल रहे प्रदर्शन में Gen Z आंदोलन की झलक भी देखने को मिल रही है.  

शुभम ने हॉस्पिटल से जारी किया वीडियो

शुभम रेवाड़ ने अस्पताल से वीडियो जारी करते हुए कहा कि जब तक राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाता, तब तक यह अनशन समाप्त नहीं होगा. उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा राजस्थान का गौरव है. प्रदेश में जहां एक और मराठी भाषा के अध्ययन केंद्र खोलने की बात हो रही है, उससे पहले राजस्थानी भाषा के अध्ययन केंद्र खोले जाने चाहिए.

छात्र बोले- कुलगुरु हमारी सुनते नहीं है

छात्र नेता अरविंद ने बताया कि हम लगातार 18 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले साल भी हमने प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन शासन चुनाव नहीं करवाना चाहता. इससे छात्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में दिक्कत होती है. छात्र नेताओं से ज्यादा छात्रों को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि जब हम विश्वविद्यालय की कुलगुरु से कोई समस्या पर बात करने जाते हैं तो यह पूछती हैं कि आप कौन हो? इसका जवाब देने के लिए ही छात्र संघ चुनाव जरूरी है. ताकि छात्रसंघ के पदाधिकारी छात्रों की बात सही ढंग से रख सकें.

यह भी पढ़ेंः रेगिस्तान में वायुसेना ने दिखाई ताकत, हेलीकॉप्टर अभ्यास के दौरान बॉर्डर से सीधा संदेश- दुश्मन की अब खैर नहीं


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan University, Gen Z Protest, Rajasthani Language, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com