कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग इवेंट्स में कुल 39 मेडल अपने नाम किए. ग्लासगो 2026 खेलों में शूटिंग, कुश्ती, कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी जैसे खेलों को बाहर रखा गया था. इन खेलों में भारत का पदक पक्का होता है, ऐसे में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अपना दम दिखाया है. मीराबाई चानू ने ग्लासगो में 46किलो वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गोल्ड मेडल अकाउंट खोला था, जबकि झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर 2026 गेम्स का देश का पहला मेडल दिलाया था.
ग्लासगो खेलों में प्रतियोगिताओं की संख्या में कमी के बावजूद भारत ने कई बार प्रथम स्थान हासिल किया है. तेजस्विन शंकर राष्ट्रमंडल खेलों के डिकैथलॉन पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. गुलवीर सिंह ने एक ही राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा. उन्होंने पुरुषों की 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य अर्जित किया. जबकि बॉक्सिंग में भारत ने कॉमनवेल्थ खेलों के अपने इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सात गोल्ड और 3 सिल्वर अपने नाम किए.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल जीतने वालों की पूरी लिस्ट:
- झंडू कुमार- मेन्स हैवीवेट पैरा, पावरलिफ्टिंग- ब्रॉन्ज़
- ऋषिकांत सिंह - मेन्स 60kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- मीराबाई चानू विमेंस - 48kg, वेटलिफ्टिंग - गोल्ड
- राजा मुथुपंडी - मेन्स 65kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- ज्ञानेश्वरी यादव - विमेंस 53kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- बिंद्यारानी देवी - विमेंस 58kg, वेटलिफ्टिंग - ब्रॉन्ज़
- शर्मिला धनखड़ - विमेंस शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- सर्वेश कुशारे - मेन्स हाई जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- शिल्पा के. शायला - विमेंस शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- वल्लूरी अजय बाबू - मेन्स 79kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- हरजिंदर कौर - विमेंस 69kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- गुलवीर सिंह - मेन्स 10,000m, एथलेटिक्स - सिल्वर
- मुरली श्रीशंकर - मेन्स लॉन्ग जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- दिलीप गावित - पुरुषों की 100m T47, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- मोहम्मद बेसिल - पुरुषों की 100m T47, पैरा एथलेटिक्स - सिल्वर
- लवप्रीत सिंह - पुरुषों की 110kg, वेटलिफ्टिंग - सिल्वर
- सीमा कालीरमना - महिलाओं की डिस्कस थ्रो, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- अस्मिता डे - महिलाओं की 48kg, जूडो - गोल्ड
- हर्ष सिंह - पुरुषों की 60kg, जूडो - गोल्ड
- यामिनी मौर्य - महिलाओं की 57kg, जूडो - सिल्वर
- तेजस्विन शंकर - पुरुषों की डेकाथलॉन, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- यशवीर सिंह - पुरुषों की जेवलिन थ्रो, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- नीरज चोपड़ा - पुरुषों की जेवलिन थ्रो, एथलेटिक्स - सिल्वर
- प्रीति पवार - महिलाओं की 54kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- प्रवीण चित्रवेल - पुरुषों की ट्रिपल जंप, एथलेटिक्स - सिल्वर
- सेल्वा प्रभु - पुरुषों की ट्रिपल जंप, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
- जैस्मिन लैम्बोरिया - महिलाओं की 57kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- जदुमणि सिंह - पुरुषों की 55kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- शुभम जुयाल - पुरुषों की शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - सिल्वर
- सोमन राणा - पुरुषों की शॉट पुट F57, पैरा एथलेटिक्स - गोल्ड
- उन्नति शर्मा - महिलाओं की -63kg, जूडो - ब्रॉन्ज़
- साक्षी चौधरी - महिलाओं की 51kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- प्रिया घंघास - महिलाओं की 60kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- अरुंधति चौधरी - महिलाओं की 70kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- लवलीना बोरगोहेन - महिलाओं की 75kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- सचिन सिवाच - पुरुषों की 60kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- अंकुश पंघाल - पुरुषों की 80kg, बॉक्सिंग - गोल्ड
- नरेंद्र बेरवाल - पुरुषों की 90kg, बॉक्सिंग - सिल्वर
- गुलवीर सिंह - पुरुषों की 5000m, एथलेटिक्स - ब्रॉन्ज़
यह भी पढ़ें: CWG 2026 Closing Ceremony: जैस्मिन लंबोरिया होंगी भारत की फ्लैग-बेयरर, अहमदाबाद को सौंपी जाएगी मेजबानी
यह भी पढ़ें: खेतों से पोडियम तक: पिता दिहाड़ी मजदूर, अब बेटे ने जीता सिल्वर, पूरे गांव के लिए प्रेरणा बने प्रवीण चित्रावेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं