विज्ञापन

जिस लड़की ने PM को गाली दी, उसकी मां बोलीं- आज मेरी बेटी का बर्थडे, मोदी ने दिया जीवनदान, अब इंस्टा बैन करें

यह आरोप भी महिला ने लगाया है कि पुलिस अब भी उनके घर आ रही है. इसके अलावा कुछ अन्य लोग धमकियां भी दे रहे हैं.

जिस लड़की ने PM को गाली दी, उसकी मां बोलीं- आज मेरी बेटी का बर्थडे, मोदी ने दिया जीवनदान, अब इंस्टा बैन करें
नई दिल्ली:

जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाली लड़की की मां का वीडियो सामने आया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बच्चों को माफ किया है. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की माफी से मेरी बेटी को जीवनदान मिला है. महिला ने कहा कि आज मेरी बेटी का बर्थडे है और उसे एक तरह से नया जन्म मिला है. पीटीआई से बात करते हुए महिला ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि आप देश के गांव-गांव को गोद ले रहे हैं. आप इस बच्ची को भी गोद ले लें. इस बच्ची को भी परिवार का प्यार मिले. हमसे गलती हुई है और माफी भी मांग रहे हैं. आखिर हम कैसे बताएं कि हमें सच में अपनी गलती का अहसास है. 

महिला ने यह भी कहा कि मेरी बेटी की नाबालिग है, लेकिन उसकी गलत उम्र लिखकर एफआईआर दर्ज की गई है. महिला ने कहा, 'मैंने अपनी बेटी के शब्दों को सुना था. इस पर लोगों ने कहा था कि ऐसे मां-बाप को डूब मरना चाहिए.' उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों का फायदा उठाया गया था और लोग सोचते हैं कि इनसे कुछ भी बुलवा लिया जाए. पीएम नरेंद्र मोदी से मेरी अपील है कि वह इंस्टाग्राम को बैन करें. उन्होंने बेटी को जीवनदान दिया है. महिला ने पीएम से अपील करते हुए कहा कि मैं कहती हूं कि आप इस बच्ची को गोद ले लो और उसका जीवन संवार दो. 

FIR पर भी उठाया सवाल- गलत उम्र लिखकर दर्ज किया गया केस

इसके अलावा यह आरोप भी महिला ने लगाया है कि पुलिस अब भी उनके घर आ रही है. इसके अलावा कुछ अन्य लोग धमकियां भी दे रहे हैं. महिला ने कहा कि हमारे घर पर पुलिस आ रही है. गाड़ियां भर-भरकर लोग आ रहे हैं. आखिर हम कैसे माफी मांगें. हम कैसे समझाएं कि हमें अपनी गलती का अहसास है. मेरी पीएम मोदी से मांग है कि इस बच्ची के खिलाफ गलत उम्र लिखकर एफआईआर दर्ज की गई है. कृपया उस एफआईआर को खारिज करें. महिला की इस बात से यह सवाल भी उठ रहा है कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने ही माफी दे दी है तो फिर अन्य लोग परिवार को परेशान क्यों कर रहे हैं या फिर पुलिस मामले को क्लोज क्यों नहीं कर रही है. 

'20 साल तक के बच्चों के लिए बैन किया जाए इंस्टाग्राम, मेरी बेटी को गोद लें PM'

लड़की की मां ने कहा, 'मैं इंस्टा नहीं चलाती हूं. मैंने जब पहली बार सुना तो दुख हुआ. देश के बहुत सारे बच्चे ही इस अवस्था में आ चुके हैं कि गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं. मेरी मांग है कि 10 से 20 साल की आयु के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम बैन कर दिया जाए. ऐसे बच्चों को किसी आंदोलन में भी न जाने दिया जाए. इन बच्चों को पता नहीं है कि किसी से कैसे बात करनी है. इन लोगों का इस्तेमाल हो जाता है और कोई भी कुछ भी बोल देता है. महिला ने कहा कि आज इस बच्ची का जन्मदिन है और पीएम मोदी ने इसे जीवनदान दिया है. उन्होंने बच्चों को माफी देकर बड़ा काम किया है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India News, India News Hindi, Instagram, Narendra Modi, PM Narendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com