विज्ञापन

Instagram का 'Ghost Mode' लॉन्च! अब चोरी-छिपे देखें किसी की भी स्टोरी, नहीं चलेगा पता

Mexico में इसकी कीमत लगभग ₹200 प्रति महीने, Japan में ₹188 और Philippines में करीब ₹100 प्रति महीने बताई जा रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इसकी कीमत काफी किफायती रखी जा सकती है.

Instagram का 'Ghost Mode' लॉन्च! अब चोरी-छिपे देखें किसी की भी स्टोरी, नहीं चलेगा पता

Meta कंपनी जल्द ही Instagram के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Mark Zuckerberg की कंपनी एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान टेस्ट कर रही है, जिसका नाम Instagram Plus रखा गया है. यह प्लान खासतौर पर आम यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है, जिसमें उन्हें कई नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे.

फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कुछ देशों जैसे Mexico, Japan और Philippines में शुरू हो चुकी है. आने वाले समय में इसे बाकी देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है.

Instagram Plus का सबसे बड़ा और चर्चित फीचर है anonymous Story view. इसका मतलब है कि अगर आपके पास यह सब्सक्रिप्शन होगा, तो आप किसी की भी Instagram Story बिना अपना नाम दिखाए देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अभी तक Instagram पर जब भी आप किसी की स्टोरी देखते हैं, तो आपका नाम उस व्यक्ति की viewer list में दिखाई देता है. लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद आपकी पहचान छुपी रहेगी, जिससे प्राइवेसी और बढ़ जाएगी.

Instagram Plus में सिर्फ anonymous view ही नहीं, बल्कि कई और नए फीचर्स भी मिलेंगे. यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया है, जो अभी फ्री यूजर्स को नहीं मिलता.

इसके अलावा, अब आप एक से ज्यादा audience list बना सकेंगे, जबकि अभी सिर्फ Close Friends की एक ही लिस्ट बनाई जा सकती है. यूजर्स अपनी स्टोरी की अवधि को 24 घंटे से ज्यादा बढ़ा सकेंगे और हफ्ते में एक बार अपनी स्टोरी को highlight करके उसे सबसे आगे दिखा सकते हैं, जिससे ज्यादा लोग उसे देख सकें.

इसके साथ ही animated 'Superlikes' भेजने का फीचर और viewer list में किसी खास व्यक्ति को सर्च करने की सुविधा भी मिलेगी.

Instagram Plus की कीमत को लेकर Meta ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग हो सकती है.

ये भी पढ़ें - Instagram का Dhurandhar अपडेट! अब फिल्मी स्टाइल फॉन्ट से बनाएं Reel को Viral

Mexico में इसकी कीमत लगभग ₹200 प्रति महीने, Japan में ₹188 और Philippines में करीब ₹100 प्रति महीने बताई जा रही है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी इसकी कीमत काफी किफायती रखी जा सकती है.

यह ध्यान रखना जरूरी है कि Instagram Plus, Meta के Verified प्लान से अलग होगा. Verified प्लान खासतौर पर creators और businesses के लिए होता है, जिसमें blue tick और security जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं, Instagram Plus आम यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो अपने सोशल मीडिया एक्सपीरियंस को और बेहतर और प्राइवेट बनाना चाहते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com