YouTube पर कंटेंट बनाना सिर्फ वीडियो अपलोड करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से ऑर्गनाइज़ करना भी उतना ही ज़रूरी होता है. इसी काम में YouTube Playlist आपकी सबसे बड़ी मदद करती हैं. जब आप अपने चैनल पर प्लेलिस्ट बनाते हैं, तो दर्शक एक वीडियो देखने के बाद अगला वीडियो भी देखने के लिए रुक जाते हैं. इससे आपके चैनल का टोटल वॉच टाइम और व्यूज़ दोनों बढ़ते हैं.

प्लेलिस्ट का फायदा
प्लेलिस्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह जब एक वीडियो खत्म होता है और उसी टॉपिक से जुड़ा दूसरा वीडियो अपने आप चलने लगता है, तो व्यूअर बिना सोचे अगला वीडियो देख लेता है. इससे न सिर्फ व्यूज़ बढ़ते हैं, बल्कि चैनल की ओवरऑल परफॉर्मेंस भी मजबूत होती है. यही वजह है कि YouTube उन चैनलों को ज्यादा प्रमोट करता है जिनका वॉच टाइम अच्छा होता है.
अलग-अलग तरह का कंटेंट
प्लेलिस्ट उन YouTubers के लिए बहुत बढ़िया है जो आपके चैनल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाते हैं. जैसे ट्रैवल वीडियो, टेक रिव्यू, व्लॉग्स या किसी खास सीरीज़ के वीडियो. इससे व्यूयर्स को अपनी पसंद का कंटेंट ढूंढने में आसानी होती है और वे एक ही प्लेलिस्ट में कई वीडियो देख लेते हैं.
अगर आप किसी खास सीरीज़ पर काम कर रहे हैं, तो उस सीरीज़ के सभी वीडियो को एक ही प्लेलिस्ट में रखें. इससे आपका कंटेंट ज्यादा प्रोफेशनल और ऑर्गनाइज़्ड दिखाई देता है.

YouTube Studio में मैनेज करना आसान
अपने चैनल की सभी प्लेलिस्ट को आप YouTube Studio के जरिए आसानी से मैनेज कर सकते हैं. YouTube Studio में जाकर Content सेक्शन के अंदर Playlists ऑप्शन से आप नई प्लेलिस्ट बना सकते हैं या पुरानी प्लेलिस्ट को एडिट कर सकते हैं. इसके अलावा, Create मेन्यू से भी आप तुरंत नई प्लेलिस्ट जोड़ सकते हैं. यह प्रोसेस बहुत आसान है और ज्यादा समय नहीं लेता.
लंबे समय में प्लेलिस्ट का असर
प्लेलिस्ट का फायदा तुरंत नहीं बल्कि धीरे-धीरे दिखाई देता है. जैसे-जैसे आपके वीडियो बढ़ते जाते हैं और लोग प्लेलिस्ट के जरिए उन्हें लगातार देखते हैं, वैसे-वैसे आपका चैनल सर्च में ऊपर आने लगता है. यही वजह है कि हर नए और पुराने YouTuber को प्लेलिस्ट पर जरूर ध्यान देना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं