विज्ञापन

'मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया...' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने पति पर उछाला कीचड़, इशारों-इशारों में कसा तंज

पवन सिंह की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर ऐसा कैप्शन लिखा कि इसका सीधा कनेक्शन उनके पति से जोड़कर देखा जा रहा है.

'मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया...' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने पति पर उछाला कीचड़, इशारों-इशारों में कसा तंज
पवन सिंह की पत्नी ने इशारों-इशारों में कसा तंज
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक विवाद के बीच इशारों-इशारों में पति पर तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें खुले बालों में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. कैप्शन में ज्योति ने लिखा, "मैं खुद पर बहुत गर्व महसूस करती हूं. मैंने दिल को दिल ही रहने दिया, बाजार नहीं बनाया." यह पोस्ट तलाक केस के बीच आई है, जहां पवन सिंह तलाक की मांग कर रहे हैं, जबकि ज्योति साथ रहना चाहती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्योति ने एक मकान और करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की है. कोर्ट में मामला चल रहा है. हाल की सुनवाई में पवन तबीयत खराब होने के कारण पेश नहीं हो सके थे. अगली सुनवाई 25 मार्च को होनी है. इसके अलावा ज्योति ने अपना नया यूट्यूब चैनल ‘ज्योति सिस्टर व्लॉग' शुरू किया है. एक वीडियो में वे बहन जूही के साथ चाय बनाते हुए दिखीं और फैंस को बताया कि अब वे अपनी जिंदगी के किस्से, अपडेट्स और अनुभव यहां शेयर करेंगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर चल रहे 35 मुकदमे, हरियाणवी स्टार ने सुनाई आपबीती बोलीं- लोगों के हंगामे की वजह से मुझे बैन कर दिया गया

एक वीडियो में ज्योति कार में नजर आईं, जिसमें माथे पर सिंदूर लगा था, लेकिन कोई कैप्शन नहीं लिखा. फैंस ने उनकी हिम्मत और मजबूती की खूब तारीफ की है. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि वे सही कह रही हैं और उन्हें गर्व होना चाहिए.

पवन सिंह की पर्सनल जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है. उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में मृत्यु हो गई थी. 2018 में ज्योति से दूसरी शादी हुई, लेकिन कुछ महीनों बाद से ही मतभेद शुरू हो गए. ज्योति ने 2025 में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए थे, जैसे दवा खिलाने और भी कई बातें कही थीं.

यह भी पढ़ें: अवॉर्ड शो में घोड़ा दौड़ाने लगे अक्षय कुमार, लाइमलाइट लूटने के लिए हर करतब दिखा रहे खिलाड़ी कुमार

फिलहाल पवन सिंह अपनी को-स्टार महिमा सिंह के साथ रूमर्ड नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में हैं, हालांकि कोई ऑफीशियल कनफर्मेशन नहीं हुई है. ज्योति की यह पोस्ट और नया व्लॉग चैनल उनकी नई शुरुआत का इशारा दे रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyoti Singh Shared A Glamorous Video, Jyoti Singh Instagram, Jyoti Singh Photos, Who Is Jyoti Singh, Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video, Pawan Singh Wife Youtube Video, Pawan Singh Wife, Pawan Singh Second Wife, Pawan Singh Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com